हद है ! होने वाले पति के लिए महिला की डिमांड सुन लड़कों को लगेगा सदमा, सैलरी तो होश ही उड़ा देगी

Ajab Gajab: गौरतलब है कि, यह सब तब शुरू हुआ जब पुरुष ने महिला को संदेश भेजा, 'मैंने अभी-अभी आपकी प्रोफ़ाइल पढ़ी है। मुझे चेकलिस्ट के बारे में बताइए।' महिला ने जवाब में पूछा, 'क्या आप इसे देखना चाहते हैं?'

Ajab Gajab: एक महिला की सोशल मीडिया पोस्‍ट इन दिनों काफी वायरल हो रही है। इस पोस्‍ट में महिला ने अपने होने वाले पति से अपेक्षाओं की फेहरिस्‍त शेयर की है। इस पोस्‍ट को देखने के बाद महिला की पोस्‍ट पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, लग्‍जरी लाइफ से लेकर शिष्टाचार तक महिला ने सूची में कुल 18 गुण शामिल किए। एक शख्‍स ने Reddit पर व्यापक मांगों का स्क्रीनशॉट कैप्शन के साथ साझा किया और लिखा कि, 'उसने मुझे अपनी आवश्यकताओं की एक सूची भेजी। उनमें से एक में $300k+ (तकरीबन तीन लाख रुपये से ज्‍यादा) का वेतन शामिल है।'

महिला की पोस्‍ट वायरल।

गौरतलब है कि, यह सब तब शुरू हुआ जब पुरुष ने महिला को संदेश भेजा, 'मैंने अभी-अभी आपकी प्रोफ़ाइल पढ़ी है। मुझे चेकलिस्ट के बारे में बताइए।' महिला ने जवाब में पूछा, 'क्या आप इसे देखना चाहते हैं?' इस पर पुरुष ने उत्सुकता से जवाब दिया, 'बेशक मैं देखना चाहता हूं!' इसके बाद महिला ने अपनी मांगों की लंबी सूची साझा की। महिला ने 18 बिंदुओं को साझा करने से पहले लिखा, 'एक पति के लिए कम से कम।' रेडिट पोस्ट ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान तुरंत अपनी ओर खींचा और कई लोगों ने अपनी राय व्यक्त की। जहां कुछ यूजर्स ने महिला की आलोचना की, वहीं अन्य ने माना कि मानक तय करना गलत नहीं है।

End of Feed