वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: कौन सा घोड़ा सोने की तरह चमकता है? जानें गोल्डन हॉर्स का असली नाम और कहानी

Ajab Gajab: दुनिया में वैसे तो घोड़े की कई प्रजातियां पाई जाती हैं। लेकिन, इस धरती पर एक घोड़ा ऐसा भी है, जिसे 'स्वर्ग' से आया घोड़ा कहते हैं। क्योंकि, यह घोड़ा सोने की तरह चमकता है।

Image

सोने की तरह चमकता है घोड़ा (तस्वीर साभार- @istock)

Ajab Gajab: इस धरती पर एक से एक अनोखे जीव-जंतु पाए जाते हैं। कुछ जीवों के बारे में हम सब जानते हैं, क्योंकि, ये जीव आसानी से हमारे आस-पास दिख जाते हैं। जबकि, कुछ को हम टीवी या फिर जंगलों में भी देख सकते हैं। वहीं, कुछ जीवों को देखे नहीं पाते हैं, लेकिन उनके बारे में सुनते जरूर हैं। सभी जीवों की अपनी अलग-अलग खासियत और विशेषताए हैं। वहीं कुछ जीव धरती पर मौजूद तो हैं, लेकिन उनके बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही जीव (Ajab Gajab Facts) से रू-ब-रू कराने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप जरूर दंग रह जाएंगे।

आप में से ज्यादातर लोगों को ने घोड़ा को देखा और उसके बारे में सुना होगा। इतना ही नहीं कई लोगों ने घोड़े की सवारी भी की होगी। आंकड़ों के मुताबिक, धरती पर घोड़ोंकी 350 से ज्यादा नस्लें मौजूद हैं। आमतौर पर आप सबने सफेद, काला या भूरा घोड़ा देखा होगा या उसके बारे में सुना होगा। लेकिन, कुछ घोड़े ऐसे भी हैं, जिनके बारे में जानकर लोग दंग रह जाते हैं। अगर आप से पूछा जाए कि क्या आपने कभी सोने की तरह चमकता हुआ घोड़ा देखा है या उसके बारे में सुना है, तो शायद ही आप इसका जवाब दे पाएं। लेकिन, आज हम आपको सोने की तरह चमकते घोड़े के बारे में ऐसी जानकारी देंगे, जिसके बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे।

golden horse

गोल्डन हॉर्स (तस्वीर साभार- @istock)

'स्वर्ग' का घोड़ा

दरअसल, अखाल टेके नस्ल का घोड़ा सोने की तरह चमकता है। आमतौर पर लोग इसे 'स्वर्ग' से आया घोड़ा मानते हैं। यह दुनिया की सबसे पुरानी घोड़े की प्रजातियों में से एक है। यहां आपको बता दें कि इस घोड़े का संबंध तुर्कमेनिस्तान है। इतिहास में 3 हजार साल पहले से इस घोड़े का जिक्र मिलता है। घोड़े को उसकी स्पीड, बुद्धि और ताकत के लिए लोग काफी पसंद करते हैं। इस घोड़े की चमकती स्किन किसी को भी आकर्षित कर सकती है। लिहाजा, इसे सबसे खूबसूरत घोड़ा माना जाता है। इसके चमकने का राज इसके बाल हैं। ये आपको सोने की तरह चमकते दिख सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में इस घोड़े की कीमत 30 लाख रुपए तक हो सकती है। कुछ रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि दुनिया में तुर्कमेनी घोड़े की संख्या करीब सात हजार हैं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article