Viral Video: वरमाला या दही हांडी की प्रतियोगिता...दूसरों के कंधों पर चढ़े दूल्हा-दुल्हन, देखिए फिर क्या हुआ?

Viral Video: सोशल मीडिया पर शादी का एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वरमाला के दौरान दूल्हा-दुल्हन का अंदाज देखकर लोग हैरान रह गए। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Viral Video: सोशल मीडिया पर शादियों के एक से एक अनोखे वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो दिल जीतने वाले होते हैं। जबकि, कुछ मामलों पर तो लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में शादी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी हक्के-बक्के रह जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में वरमाल के दौरान दूल्हा-दुल्हन लोगों के कंधों पर चढ़ गए। देखकर ऐसा लग रहा था जैसा यह वरमाला नहीं बल्कि दही हांडी की प्रतियोगिता हो। जिसने भी यह नजारा देखा वो देखता ही रह गया।

Dulha Dulhan Video

दूल्हा-दुल्हन का अनोखा अंदाज (तस्वीर साभार- @hungama_boy_011)

आप सबने आज तक शादियों के कई मजेदार वीडियो देखे होंगे। लेकिन, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनपर नजरें टिक जाती हैं और लोग उसे बार-बार देखना पसंद करते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं वरमाला का कार्यक्रम चल रहा है। जिसमें दूल्हा-दुल्हन दूसरे लोगों के कंधों पर इस तरह चढ़े हैं जैसे कि दही-हांडी की प्रतियोगिता चल रही हो। इतना ही नहीं नीचे खड़े लोग दोनों के गिरने का इंतजार कर रहे थे। आखिर, किस तरह का नजारा था आप खुद इस वीडियो में देख लें...

End of Feed