Weired News : प्राय: आप देखते होंगे कि कंपनियां जॉब देने के लिए तरह-तरह के ऑफर निकालती हैं, जिसके वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मीम्स (Social Media Memes) बनने लगते हैं। वहीं, इस बार एक ऐसा जॉब ऑफर वायरल हुआ है, जिसे सुनकर शायद आप भी हैरत में पड़ जाएं। हालांकि इन सबके बावजूद भी कोई इस जॉब के लिए अप्लाई नहीं कर रहा है, जबकि जॉब करने के लिए एम्प्लॉय को कंपनी ने एक करोड़ रुपये सैलरी देने की बात कही है। अब आपको काम के बारे में भी बता ही देते हैं, दरअसल ये सैलरी उसी मिलेगी जो टावर का बल्ब बदलेगा। अगर आप सोच रहे हैं कि, एक बल्ब बदलने का एक करोड़ रुपये मिल रहा है तो ये काम कोई भी कर सकता है... तो आप गलत हैं क्योंकि कहानी में असल ट्विस्ट यहीं पर है।
बल्ब बदलने की जॉब। (प्रतीकात्मक फोटो)
जॉब ऑफर के बारे में समझें
मिरर यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, जो जॉब ऑफर वायरल हो रहा है वो अमेरिका के साउथ डेकोटा (South Dakota, US) में टावर लालटेन चेंजर (Tower Lantern Changer) की जॉब है। इसके तहत एम्प्लॉय को 600 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले सिग्नल टावर पर चढ़ना है और उसके बाद बल्ब को बदलना है। इसके एवज में 1,00,000 पाउंड (यानी 1,03,53,476.46 रुपये) सैलरी देने का दावा किया जा रहा है।
अब चैलेंज और शर्तें जानिए
ये जॉब सुनने या पढ़ने में जितनी आसान लगती है असल में उतनी ही कठिन है। इसकी कई वजह हैं और सबसे पहले तो आपको इसे करने में आने वाले चैलेंज के बारे में जानना चाहिए। बता दें कि, 600 मीटर के टॉवर पर चढ़ने में तीन घंटे लगेंगे, स्वाभाविक है उतरने में भी तीन घंटे लगेंगे जिससे कुल छह घंटे की शिफ्ट हो जाएगी। इसके बाद टॉवर ऊपर से काफी पतला होगा और टॉप पर 100 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी इसी बीच अकेले बल्ब बदलने का काम करना होगा जो कि काफी मुश्किल है। कपंनी ने शर्त रखी है कि, आवेदक को ऊंचाई से डर नहीं लगना चाहिए और वो फिजिकली फिट हो।
अप्लाई करने से कतरा रहे लोग
इतनी ज्यादा सैलरी वाला ऑफर जब लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल होते देखा तो शेयर करने लगे, लेकिन बाद में जब उन्हें सच्चाई का पता चला तो वे भी शॉक्ड हो गए। बता दें कि, इस जॉब के लिए एक साल से कम अनुभव वाले भी अप्लाई कर सकते हैं और ऐसे में उसी अनुभव पर सैलरी मिलेगी, लेकिन उनके लिए भी रकम काफी ज्यादा ही होगी।
