Weired News : प्राय: अपने शरीर पर लोग तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट किया करते हैं। कभी कोई बालों की अतरंगी सी डिजाइन बनवा लेता है तो वहीं, कोई अपनी बियर्ड को लेकर प्रयोग करता है, लेकिन इस बार जो प्रयोग हुआ है वो एकदम अनोखा है। ऐसे शौक को पूरा करते समय लोग अक्सर जेब का ख्याल रखना भूल जाते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल, ब्रिटेन के एक शख्स अपने टैटू को शौक को पूरा करने में इतना ध्यान दे दिया कि अब वो कर्ज में पूरी तरह से डूब चुका है। ये शख्स और कोई नहीं बल्कि किंग ऑफ इंक (Britain’s Most Tattooed Man) के नाम से मशहूर मैथ्यू हैं, जिन्होंने महज टैटू के शौक को पूरा करने के लिए 68 लाख रुपये का कर्ज ले लिया। अब 'शौक' का तो पता नहीं मैथ्यू के लिए इतना भारी भरकम कर्ज चुकाना किसी 'शॉक' से कम नहीं।
बैंकों ने पहचानने से किया इन्कार
मैथ्यू को उनका से शौक इतना भारी पड़ेगा ये उन्होंने सपने मे भी नहीं सोचा होगा। उन्होंने अपने शरीर में टैटू बनवाकर शौक को पूरा करने के लिए बहुत से लोगों से कर्ज लिया। अब हालत ये है कि धीरे-धीरे वे 68 लाख रुपये के कर्ज में डूब चुके हैं और बैंकों ने लुक के कारण उन्हें पहचानने से ही इन्कार कर दिया है। वहीं, उनका लुक ही उनकी जॉब में भी बाधा बन गया है। एक अंग्रेजी वेबसाइट मेट्रो ने बर्मिंघम के किंग ऑफ इंक लैंड के हवाले से कहा है कि, दुनिया में टैटू बनवाना भले ही एक लत है, लेकिन उनके लिए ये लाइफस्टाइल का हिस्सा है। कर्ज उतरते ही वे इसे फिर शुरू करेंगे।
आंखें काली, निप्पल्स गायब
मेट्रो की रिपोर्ट के मुताबिक, मैथ्यू ने बताया है कि उन्होंने नौ साल की उम्र से ही शरीर का ट्रांसफार्मेशन कराना शुरू कर दिया था। उन्होंने टैटू बनवाकर बेहतरीन लुक पाने के लिए आंखें काली करवा ली थीं और निप्पल्स गायब करा दिए थे। इसके अलावा उन्होंने कानों का ऑपरेशन भी कराया था। वे बताते हैं कि, उन्हें खर्चे सीमित करने होंगे तभी कर्ज उतर सकेगा और वे फिर से टैटू बनवा पाएंगे।
1500 घंटे तक बनवाते रहे टैटू
मैथ्यू ने मीडिया को बताया है कि, उनके नाम 1500 से भी ज्यादा घंटे तक टैटू बनवाने का रिकॉर्ड दर्ज है। फरवरी 2016 में उनकी बॉडी पर टैटू बनाने के लिए 36 टैटू ऑर्टिस्ट एक साथ काम कर रहे थे। हालांकि अब तक वे अपने ऊपर कितना खर्च कर चुके हैं इसकी कोई निर्धारित वैल्यू नहीं है। हालांकि लाखों रुपये खर्च हो चुके हैं और मैथ्यू ने हाल ही में एक बुलडॉग खरीदा है, जो उनका सपना था। मेट्रो की रिपोर्ट के मुताबिक, बॉडी पर उन्होंने पहला टैटू बुलडॉग का बनवाया था, इसके बाद सांप, चूहे, हैम्स्टर और कछुए का भी टैटू उनके शरीर पर है।
