OMG: घास काट रही थी महिला, तभी अचानक आसमान से आ टपका सांप और फिर बाज ने पलट दिया पूरा नजारा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Aug 10, 2023, 04:14 PM IST

सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है, जिसमें एक अमेरिकी महिला के ऊपर आसमान से सांप गिर जाता है। इसके बाद उसके ऊपर बाज हमला कर देता है, जिससे महिला को काफी चोट भी आ जाती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अमेरिकी महिला के ऊपर गिरा सांप
  • सांप गिरते ही बाज ने कर दिया हमला
  • महिला ने बयां किया हमला दर्द

Ajab Gajab News: कभी सोचा है आपने कि आप अपने गार्डन में काम रहे हो और आप पर आसमान से कोई चीज गिर जाए, जिसके बाद आपको काफी चोट आ जाए और खासकर अगर कोई जानवर आ गिरे, तब तो पूछिए ही मत, सांस ही रुक जाएगी। ये ऐसी बात है, जिस पर कोई भरोसा ही नहीं कर सकता। लेकिन अगर हम आपसे ये कहे ऐसी घटना सच में देखने को मिली है तो आप इस पर क्या कहेंगे?

दरअसल, अमेरिकी महिला पैगी जोन्स अपने गार्डन में सफाई कर रही थी। इस दौरान जब वह घाय की कटाई करने गई, तभी अचानक उसके ऊपर आसमान से एक सांप आ गिरा, जिसके बाद महिला एकदम से डर गई। लेकिन तब तक सांप ने महिला के हाथ को पूरी तरह से जकड़ लिया था। लेकिन यहां तक तो फिर भी ठीक था। खेल इसके बाद शुरू हुआ। हुआ कुछ यूं कि जैसे ही महिला के हाथ पर सांप गिरा, वैसे ही एक बाज ने महिला के ऊपर हमला कर दिया और महिला बुरी तरह घायल हो गई।

End of Feed