वायरल न्यूज़

Video: शेर से दोस्ती करने पहुंच गया शख्स, फिर जंगल के राजा ने जो किया देखकर लोगों को नहीं हुई यकीन

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Aug 10, 2023, 05:33 PM IST

Lion Video: वीडियो की शुरुआत में आपको थोड़ा डर सा लगेगा कि कहीं जंगल का राजा उस शख्स को कच्चा न चबा जाए। देखा जा सकता है कि शख्स शेर के पास जाकर जमीन पर लेट जाता है। वहीं विशालकाय शेर भी उसके पास बैठा नजर आता है।

Image

इंसान और शेर का वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप
  • इंसान और शेर के बीच का अनोखा प्यार
  • प्यार से शख्स को चाट रहा था शेर

Lion Video: शेर को यूंही जंगल का राजा नहीं कहा जाता है। अपने शिकार को अपने सामने देख वह पलभर में चीरफाड़ कर देता है। हालांकि, कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो जंगली जानवरों से भी नहीं डरते हैं। यहां तक कि जंगल के राजा शेर से भी वह दोस्ती करने पहुंच जाते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। वहीं वीडियो के अंत में जो होता है, उसे देखकर लोग अपना दिल हार बैठे हैं। वीडियो बहुत ही ज्यादा हैरान करने वाला है।

वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल का राजा शेर एक जगह बैठा होता है। इसके बाद एक शख्स उस खूंखार जानवर से दोस्ती करने पहुंच जाता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह शख्स जरा सा भी नहीं घबराता है और सीधा शेर के नजदीक पहुंच जाता है। वीडियो की शुरुआत में आपको थोड़ा डर सा लगेगा कि कहीं जंगल का राजा उस शख्स को कच्चा न चबा जाए। हालांकि, जैसा आप सोच रहे हैं, वीडियो में बिल्कुल उसके विपरीत होता है। देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स शेर के पास जाकर जमीन पर लेट जाता है। वहीं विशालकाय शेर भी उसके पास बैठा नजर आता है। पहले तो शेर उस शख्स के सिर को चाटता है। इसके बाद शख्स पर जमकर प्यार लुटाने लगता है। हैरानी करने की बात यह है कि इस दौरान शख्स को जरा सा भी डर नहीं लगता है। दोनों के बीच ऐसी बॉन्डिंग देखने को मिलती है, जैसे वह बचपन के बिछड़े हुए दोस्त हों। खूंखार शेर और शख्स के बीच ऐसा प्रेम सच में अद्भुत नजर आता है। वीडियो को wildlife011 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article