Ajab Gajab : प्रोफेशनल लाइफ के दौरान काम करते-करते लोगों का एक शेड्यूल बन जाता है, जिसके बाद चाहकर भी वे उसे छोड़कर कोई दूसरा काम या खाली नहीं बैठ सकते। यही वजह है कि, रिटायरमेंट मिलने के बाद लोग कोई न कोई एक्टिविटी कर अपने मन को बहलाने और व्यस्त रहने की कोशिश करते हैं। रिटायरमेंट के बाद अब पेंशन का लाभ ले रहे ऐसे ही एक बुजुर्ग की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल, रिटायर होने के बाद बुजुर्ग अपने खालीपन से इस कदर तंग आ गया कि उसने घर के पास वाले मैकडॉनल्ड्स के आउटलेट में जॉब शुरू कर दी।
डेरिल होम्स (तस्वीर साभार : @wallsend_mcdonalds / Instagram)
कौन है ये शख्स
ऑस्ट्रेलिया निवासी 72 वर्षीय डेरिल होम्स छह साल पहले रिटायरमेंट से पहले विकलांगता क्षेत्र में काम करते थे, लेकिन घर पर सिर्फ एक दिन बिताते हुए उन्हें एहसास हुआ कि वह बिना कुछ किए पूरे दिन घर पर नहीं रह सकते। तब उन्होंने सिडनी के स्थानीय मैकडॉनल्ड्स आउटलेट में जॉब के अप्लाई किया। जहां पर वे अब कस्टमर्स से उनका फीडबैक लेने का काम करते हैं। जॉब के दौरान वे कस्टमर का वेलकम करते हैं और सेल्फ सर्विस कियोस्क का उपयोग करने में मदद करते हैं।
खालीपन से हो रहे थे बोर
डेरिल सिडनी रेडियो स्टेशन 2GB पर बताते हैं कि, वे गोल्फ खेलने के शौकीन हैं और कुछ न कुछ काम करना उन्हें पसंद है। समय बिताने के लिए उनके पास कोई काम नहीं था जबकि उनकी पत्नी उनके रिटायरमेंट के बाद भी जॉब करती थीं, इसलिए डेरिल भी खाली नहीं बैठना चाहते थे। वे कुछ ऐसा काम ढूंढ़ रहे थे जिसमें उनको कुछ अलग काम मिले और वे एन्जॉय कर सकें।
छह साल से कर रहे काम
डेरिल मैकडॉनल्ड्स में छह साल से काम कर रहे हैं और फास्ट फूड चेन के सबसे पुराने ऑस्ट्रेलियाई कर्मचारियों में से एक हैं। वे अपने सहयोगियों के साथ बेहतर तरीके से काम करते हैं और वे भी उनको काफी पसंद करते हैं। डेरिल ने बताया कि, वे जॉब के दौरान रिच अंकल पेनीबैग वाली एक अतरंगी पोशाक पहनते हैं जिसमें एक सफेद मूंछ, शीर्ष टोपी और धनुष के साथ वे आउटलेट में उपस्थित होते हैं। डेरिल अपनी जॉब से काफी प्यार करते हैं और दूसरे रिटायर्ड लोगों को (जो घर पर ऊब रहे हैं) भी ऐसा कुछ न कुछ काम करने के लिए मोटिवेट करते हैं।
