Ajab Gajab: भारत में इस जगह है दुनिया का सबसे चौड़ा पेड़, 14500 वर्ग मीटर में फैला 250 साल पुराना वृक्ष

Ajab Gajab News: आपको बता दें कि इस पेड़ की ज्यादातर जटाएं अब जड़ों में बदल चुकी हैं। यह विशालकाय पेड़ पश्चिम बंगाल के हावड़ा शहर में कोलकाता द आचार्य जगदीश चंद्र बोस बॉटनिकल गार्डन में मौजूद है। इसे वॉकिंग ट्री के नाम से दुनियाभर में जाना जाता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दुनिया का सबसे चौड़ा पेड़ भारत में
  • 250 साल पुराना है बरगद का पेड़
  • 14500 वर्ग मीटर में फैला है पेड़

Ajab Gajab News: आपने अपने आस-पास कई साल पुराना पेड़ देखा होगा, लेकिन आज हम आपको दुनिया के सबसे चौड़े पेड़ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी चौड़ाई जानकर आपके होश उड़ जाएंंगे। सबसे खास बात यह है कि दुनिया का सबसे चौड़ा पेड़ भारत में मौजूद है। यह एक बरगद का पेड़ है। इस पेड़ को दुनिया के सबसे बड़े वट वृक्ष के रूप में जाना जाता है। यह विशालकाय पेड़ पश्चिम बंगाल के हावड़ा शहर में कोलकाता द आचार्य जगदीश चंद्र बोस बॉटनिकल गार्डन में मौजूद है।

End of Feed