वायरल न्यूज़

Funny Video: पंडितजी ने कहा जयमाला पीछे कर दो, मगर दूल्हे ने जो किया चौंक गई दुल्हन

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 21, 2024, 10:14 AM IST

Bride Groom Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि दूल्हा-दुल्हन मंडप में बैठे हैं। पंडितजी विवाह संपन्न करा रहे हैं कि तभी ऐसा कुछ हुआ कि दुल्हन भी चौंक गई। मगर कुछ सेकंड बाद फिर किसी की हंसी भी नहीं रुकती है।

Image

मंडप में दूल्हे ने कुछ ऐसा किया कि दुल्हन भी कुछ नहीं समझ पाई। (Photo/Instagram)

Bride Groom Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में शादी-ब्याह से जुड़े वीडियोज की भरमार है। यहां हर रोज विवाह से जुड़े ऐसे वीडियो देखे और शेयर किए जाते हैं जो खूब हंसाते हैं। मगर कभी-कभी ऐसे नजारे वायरल होते हैं जिन्हें देखकर पेट पकड़कर हंसी आती है। इस समय एक ऐसा ही वीडियो खूब देखा जा रहा है, जिसे देखकर शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा। इसमें देखेंगे कि पंडितजी की किसी बात पर दूल्हा ऐसा कुछ करता है कि खुद दुल्हन भी चौंक गई। मगर फिर किसी की हंसी नहीं रुकती है। मजेदार वीडियो अभी तक हजारों लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है।

नेटिजन्स को खूब पसंद आया वीडियो

शुरुआत से वीडियो में देखेंगे कि दूल्हा-दुल्हन दोनों मंडप में बैठे हैं। विवाह संपन्न करा रहे पंडितजी भी मंडप हैं। आसपास दूल्हा-दुल्हन के परिवार के सदस्य और खास दोस्त भी बैठे नजर आते हैं। इसमें आगे देखेंगे कि पंडितजी विवाह से जुड़ी रस्में पूरी करा रहे हैं। इसी क्रम में वो दुल्हन की मांग में सिंदूर भरने के लिए कहते हैं। मगर इससे पहले दूल्हा सिंदूर मांग में डालता तभी पंडितजी दूल्हे से एक बात कहते हैं। वो कहते हैं कि जयमाला को पीछे कर दो। बस इतना सुनना था कि दूल्हा खुद की जयमाला पीछे करने लगा। मगर तभी आवाज आती है कि दुल्हन की करनी है ना कि अपनी। बस इतना सुनना था कि मंडप में मौजूद सभी की तेज हंसी छूट जाती है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

हालांकि जयमाला पीछे करने के सवाल पर पहले दुल्हन चौंक जाती हैं। दूल्हा अपनी जयमाला पीछे करता है तब भी दुल्हन कुछ नहीं समझ पाती है। मगर पंडितजी की बात सुनकर तुरंत उसकी हंसी छूट जाती है। मालूम हो कि मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर bridal_lehenga_designn नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article