वायरल न्यूज़

OMG: दुनिया की सबसे खूंखार जनजाति, परिवार में किसी के भी मरने पर काट दी जाती है महिलाओं की अंगुली

Ajab Gajab News: इंडोनेशियाई सरकार ने इस परंपरा पर कई सालों पहले बैन लगाया हुआ है, लेकिन फिर भी चोरी-छिपे इस जनजाति के लोग प्रथा के नाम पर आज भी इस खूंखार परंपरा को निभाते हैं।

Image

दुनिया का सबसे खूंखार प्रजाति (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • दुनिया की सबसे खूंखार जनजाति
  • घर में किसी की भी होती है मौत
  • महिलाओं की काट दी जाती है अंगुली

Ajab Gajab News: दुनिया में तरह-तरह की जनजाति निवास करती है। हर जनजाति कि अपनी संस्कृति है। कुछ जनजातियां बहुत ही अनोखी और अजीबोगरीब परंपराएं निभाती हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही खूंखार जनजाति के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी परंपराओं और प्रथाओं के बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। इंडोनेशिया के जयाविजया प्रांत के वामिन शहर में यह खूंखार जनजाति रहती है। आपको बता दें कि इस जनजाति के लोग बहुत ही खूंखार परंपरा निभाते हैं।

सरकार के बैन के बाद भी निभाई जाती है परंपरा

आपको जानकर हैरानी होगी कि अगर इस जनजाति के घर में किसी की भी मृत्यु हो जाती है तो घर की महिलाओं की अंगुली काट दी जाती है। यहा तक कि इंडोनेशियाई सरकार ने इस परंपरा पर कई सालों पहले बैन लगाया हुआ है, लेकिन फिर भी चोरी-छिपे इस जनजाति के लोग प्रथा के नाम पर आज भी इस खूंखार परंपरा को निभाते हैं। दरअसल, इस जनजाति की मान्यता है कि मौत के बाद उसकी आत्मा घर से तब तक दूर नहीं जाती, जब तक कि घर के औरतों की उंगली नहीं काट दी जाती।

बच्चियों की भी काट दी जाती है अंगुली

हैरान करने वाली बात यह है कि घर के औरतों की सिर्फ आधी अंगुलियां काटी जाती हैं। सबसे ज्यादा खौफनाक बात यह है कि घर में अगर कोई बच्ची भी है तो महिलाएं खुद अपने हाथ से उस बच्ची की उंगलियां काट देती हैं। इस जनजाति के लोग अभी भी ममी प्रथा को फॉलो करते हैं। घर में किसी की मौत के बाद उसकी ममी बनाकर लोग लाश को ताबूत में रख देते हैं। बता दें कि डानी जनजाति की तरह ही मुर्सी जनजाति में भी यह खतरनाक परंपरा निभाई जाती है। मुर्सी जनजाति के लोग साउथ इथोपिया और सूडान बॉर्डर के पास ओमान वैली में रहते हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article