Ajab Gajab News: वैलेंटाइन डे के मौके पर पति अपने पत्नी को लग्जरी चीजें गिफ्ट करते हैं। हालांकि, कई बार यह दांव उल्टा पड़ जाता है। इसी क्रम में रूस से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसके बारे में जानकर लोगों के होश उड़ गए। रूस में एक पति ने अपनी पत्नी को वैलेंटाइन गिफ्ट के तौर पर डेढ़ करोड़ की लग्जरी कार गिफ्ट की थी। हालांकि, कुछ ऐसा हुआ कि पत्नी ने कार लेने से इंकार कर दिया। इसके बाद पति ने डेढ़ करोड़ रुपये की कार को कूड़ेदान में फेंक दिया।
पति ने कूड़े में फेंक दी कार (ट्विटर)
ये भी पढ़ें- Video: छोटे बच्चे को जमीन पर लिटाकर ऊपर से गुजार दी पूरी साइकिल, जानलेवा स्टंट देख कांप जाएगी आपकी रूह
पत्नी को सरप्राइज देना पड़ा महंगा
यह हैरान करने वाला मामला रूस की राजधानी मॉस्को के नजदीक माइटिश्ची से सामने आया है। यहां एक पति का अपनी पत्नी के साथ रिश्ता थोड़ा खराब चल रहा था। इसके बाद पति ने अपने रिश्ते को बचाने के लिए बहुत ही नायाब कोशिश की। पति ने अपनी पत्नी को वैलेंटाइन डे के मौके पर एक शानदार उपहार दिया। पति ने अपनी पत्नी को पोर्श मैकन कार उपहार में दी। भारत में इस कार की कीमत तकरीबन डेढ़ करोड़ रुपये है। हालांकि, पत्नी को यह गिफ्ट पसंद नहीं आया। इसके बाद उसने पति से गिफ्ट लेने से इंकार कर दिया।
पत्नी के इंकार करने के बाद पति ने जो किया, उसके बार में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। बता दें कि पति ने इस लग्जरी कार को कूड़ेदान में फेंक दिया। बता दें कि पति जो कार अपनी पत्नी को गिफ्ट कर रहा था, वह नई कार नहीं थी। यह कार पुरानी थी और थोड़ा क्षतिग्रस्त थी। पति का प्लान था कि वह इस कार को ठीक कराकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अपनी पत्नी को भेंट करेगा। हालांकि, वैलेंटाइन डे पर ही उसने अपनी पत्नी को सरप्राइज देने की कोशिश की और क्षतिग्रस्त कार ही गिफ्ट कर दी।
