वायरल न्यूज़

Nara Park Japan: जापानी पार्क में हिरण ने कुछ ऐसे किया अभिवादन, यूजर्स बोले - यहां जानवर भी कल्चर फॉलो करते हैं

एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो में आपको एक हिरण नजर आएगा, जो पार्क में आए पर्यटक का वापिस से झुक के अभिवादन कर रहा है। ये खूबसूरत सा वीडियो इंटरनेट यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है।

Image

हिरण ने झुककर किया पर्यटक का अभिवादन (X)

KEY HIGHLIGHTS
  • जापानी कल्चर को फॉलो करता दिखा हिरण
  • हिरण ने वापिस झुककर किया अभिवादन
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Japan Nara Park deer Video: कहते हैं जानवरों में इंसानों से ज्यादा समझ होती है। इसका उदाहरण देखने को मिलता रहता है। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं, जो कुछ ऐसा ही है। ये वीडियो जापान के नारा पार्क का है, जो बेहद ही खूबसूरत है। इंसान और जानवर के बीच के रिश्ते को दिखाती ये वीडियो वाकई दिल छू लेने वाली है।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक महिला पार्क के एक हिरण को झुककर अभिवादन करती है। इस पर वापिस से झुककर हिरण भी महिला का अभिवादन करता है। दरअसल, जापान की परम्परा (या संस्कृति) है कि लोग एक-दूसरे को झुककर अभिवादन (या नमस्ते) करते हैं। यूजर्स का कहना है कि जापान के लोगों की तरह ही जानवर भी कल्चर को फॉलो करते हैं।

हिरण ने झुककर किया पर्यटक का अभिवादन

एक्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी लोगों के कमेंट्स भी आ रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ये वीडिया बहुत ही सुंदर है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि यह सुंदर नजारा मनमोह लेने वाला है। बता दें, इस वीडियो को '@smile5658' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अबतक सैकड़ों व्यूज आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article