वायरल न्यूज़

Video: विदेशी दूल्हे ने दुल्हन को इम्प्रेस करने के लिए किया धांसू डांस, 'बीड़ी जलइले' गाने पर धमाकेदार परफॉर्मेंस वायरल

इंस्टाग्राम पर विदेशी दूल्हे ने अपनी इंडियन दुल्हन के लिए शानदार डांस परफॉर्मेंस दी, जिसे देख आपके तन-बदन में आग लग जाएगी और आप भी झूमने लग जाएंगे।

Image

विदेशी दूल्हे ने किया धमाकेदार डांस (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • विदेशी दूल्हे ने किया शानदार डांस
  • दुल्हन के लिए दी धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

American Groom Dance Video: शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में हर रोज कई सारे वीडियो भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में कुछ शादी वाले वीडियो इतने अच्छे होते हैं, जिसे हर कोई पसंद करता है। ऐसे कई सारे वीडियो आपको इंस्टाग्राम और एक्स जैसे सोशल मीडिया साइट्स पर देखने को मिल जाएंगे। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं, जो इतना शानदार है कि आप देखते रह जाएंगे।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में आपको एक विदेशी दूल्हा दिख रहा होगा, जो अमेरिकी मूल का है। वह अपनी भारतीय दुल्हन के लिए जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस दे रहा है। इस दौरान उसने 'बीड़ी जलइले' गाने पर धमाकेदार डांस किया है। इसके बाद उसके डांस के इम्प्रेस हुई उसकी दुल्हनिया भी उसके साथ ठुमके लगाती हुई दिखाई दे रही है। दोनों के इस प्यार भरे डांस को देख हर कोई तारीफ कर रहा है।

विदेशी दूल्हे ने किया धमाकेदार डांस

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी लोगों के कमेंट्स भी आ रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि भगवान करें दोनों की जोड़ी सलामत रहे। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि बहुत ही शानदार डांस किया है। बता दें, इस वीडियो को 'aishwarya.deshpande.99' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अबतक 1 लाख 18 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article