Ajab Gajab News: जिंदगी में किसे कब, कहां, कौन पसंद आ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। आपने भी अपने लिए ऑनलाइन कुछ न कुछ जरूर मंगवाया होगा। ऐसा ही एक लड़की ने किया था। उसने अपने लिए एक फूड ऐप से खाना मंगवाया था। इसके बाद जो डिलीवरी बॉय उसका पार्सल लेकर आया, वह लड़की को बेहद ही पसंद आ गया। सबसे ज्यादा उस लड़की की आंखें लड़की को पसंद आईं। इसके बाद लड़की ने डिलीवरी बॉय से पहले चक्कर चलाया और अब शादी रचाने जा रही है।
प्रतीकात्मक तस्वीर (ट्विटर)
अजब प्रेम की गजब कहानी
यह अनोखा मामला अमेरिका से सामने आया है। एक अमेरिकन लड़की ने फूड डिलीवरी ऐप से अपनी लिए खाना मंगवाया था। जो डिलीवरी बॉय लड़की का पार्सल लेकर पहुंचा, उसकी आंखें लड़की को बहुत ही ज्यादा पसंद आईं। आपको जानकर हैरानी होगी कि लड़की पहली नजर में ही उस डिलीवरी एजेंट को दिल दे बैठी। इसके बाद लड़की ने उससे फोन पर बातें करने शुरू कीं। डिलीवरी बॉय ने भी लड़की पर इंटरेस्ट दिखाया और दोनों में घंटों-घंटों तक बातें होनी शुरू हो गईं।
डिलीवरी बॉय की आंखों से हुआ प्यार
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की का नाम हनाह बुलरमैन है। 25 साल की लड़की ने एक फूड डिलीवरी ऐप से अपने लिए चिकन विंग्स ऑर्डर किए थे। लड़की ने बताया कि जब उसे देने एक डिलीवरी ब्वॉय आया, तो वह अपनी नजर उसकी आंखों से नहीं हटा पाई। लड़की का कहना था कि डिलीवरी बॉय की आंखें बहुत ही ज्यादा प्यारी थीं और दया से भरी हुई थीं। इसके बाद लड़की को उससे तुरंत ही प्यार हो गया। फिर हनाह ने उससे 2 साल तक डेटिंग की और अब वह उससे शादी करने जा रही है।
