Ajab Gajab News: अमेरिका के स्कूल में पढ़ने वाला एक छात्र अपनी क्लास टीचर को बहुत ही ज्यादा पसंद करता था। वह अपनी टीचर को खुश करने के इरादे से एक दिन उनके लिए ऐसा गिफ्ट लेकर पहुंच गया, जिसे देखकर मैडम का चेहरा शर्म से लाल हो गया। मैडम ने जरा भी नहीं सोचा होगा कि 8 साल का बच्चा उनके लिए ऐसा गिफ्ट लेकर आएगा। इसके बाद मैडम ने तुरंत ही बच्चे के घर वालों को फोन कर दिया और उनके सामने सारी बात बताई। जब बच्चे के घर वालों को यह बात पता चली तो उनके भी होश उड़ गए।
प्रतीकात्मक तस्वीर (ट्विटर)
महिला टीचर को पसंद करता था बच्चा
महिला टीचर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस घटना के बारे में बताया। मैडम ने कहा कि इस घटना से वह काफी प्रभावित हुईं। उन्होंने बताया कि एक दिन उनकी क्लास में पढ़ने वाला एक आठ साल का बच्चा उनके पास आया। बच्चे के हाथ में एक छोटा सा गिफ्ट था। बच्चे ने गिफ्ट लाकर उनके हाथ में रख दिया। बच्चे ने बताया कि वह इस गिफ्ट को उनके लिए लाया है। इसके बाद जब टीचर ने गिफ्ट खोलकर देखा तो उनके होश ही उड़ गए।
टीचर को दिया लाखों का गिफ्ट
टीचर ने बताया कि रैपर को खोलने पर उसके अंदर से डायमंड की एक इयररिंग्स निकली। इस ईयर रिंग में प्लेटिनम के हीरे जड़े थे। टीचर ने बताया कि इसकी कीमत लाखों में थी। इसके बाद जब उन्होंने बच्चे से इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह इस गिफ्ट को उनके लिए लेकर आया है। इसके साथ ही बच्चे ने उनसे कहा कि वह उन्हें बहुत अच्छी लगती हैं। इस बात को सुनकर टीचर का चेहरा शर्म से लाल हो गया। फिर टीचर ने बच्चे के माता-पिता को फोन करके स्कूल बुलाया। स्कूल पहुंचने पर बच्चे की मां ने बताया कि यह उनकी इयररिंग्स है। बच्चा इसे चुराकर लाया है।
