OMG: साड़ी पहनकर 56 साल की महिला करती है जिम, एक्सरसाइज देख बड़े-बड़े सूरमाओं ने दांतों तले दबाई उंगली

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 20, 2022, 11:54 AM IST

Ajab Gajab News: 56 साल की यह महिला साड़ी पहनकर जिम करती हैं। वीडियो देखकर लोग हैरान हैं। कई लोग यहां तक कह रहे हैं कि इससे पहले उन्होंने इतना बेहतरीन वीडियो नहीं देखा। महिला जिस तरह की एक्सरसाइज कर रही है और वजन उठा रही है। वैसा एक्सरसाइज करने में आज के जेनरेशन के युवाओं की भी हालत खराब हो जाए।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला को रहता था दर्द
  • बेटे के कहने पर शुरू किया जिम
  • 56 साल की उम्र में करती है जिम

Ajab Gajab News: इस धरती पर कुछ ऐसे लोग हैं, जो अपने कारनामों से लोगों को हैरान कर देते हैं। इन्हीं लोगों में शुमार हैं 56 साल की एक भारतीय महिला। आपको जानकर हैरानी होगी कि 56 साल की उम्र में यह महिला जिम में ऐसा एक्सरसाइज करती हैं, जिसे देखकर बड़े-बड़े सूरमाओं के पसीने छूट जाएं। इस महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला एक से बढ़कर एक एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं।

woman

महिला एक्सरसाइज (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

अपनी पोती के साथ जाती है जिम

End of Feed