नौकरी छोड़ने के बाद गुफा में रहकर गुजर-बसर कर रहा ये शख्‍स, जॉब और शादी को बताया समय की बर्बादी

Ajab Gajab: चीन के सिचुआन प्रांत के 35 वर्षीय मिन हेंगकाई एक साधारण दिनचर्या का पालन करता है। सुबह 8 बजे उठकर पढ़ता है, टहलता है और रात 10 बजे सोने से पहले अपने खेत की देखभाल करता है। वह घर में उगाई गई सब्जियों पर अपना पेट भरता है।

AJab Gajab: चीन के सिचुआन प्रांत के 35 वर्षीय मिन हेंगकाई ने काम और शादी पर ऐसे विचार व्‍यक्‍त किए कि उनको वायरल होने में ज्‍यादा समय भी नहीं लगा। इस शख्‍स ने काम और शादी को समय-पैसे की बर्बादी मानते हुए एक गुफा में एकल जीवन जीने का विकल्प चुना। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, परिवार के कर्ज चुकाने के लिए दिन में 10 घंटे राइड-हेलिंग ड्राइवर के रूप में काम करने के बाद शख्‍स को अपनी नौकरी से संतुष्टि नहीं मिल रही थी। 2021 में उन्होंने शहरी जीवन के दबावों से दूरएकांत में रहने के लिए अपनी $1,400 प्रति माह की नौकरी छोड़ दी। हेंगकाई पर बैंकों का 42,000 डॉलर का कर्ज है। रिश्तेदारों द्वारा उनकी संपत्तियां बेचने के बाद निराश होकर उन्होंने इसे चुकाने की कोशिश करना छोड़ दिया है। उन्होंने अपनी ज़मीन को 50 वर्ग मीटर की गुफा वाले एक छोटे से प्लॉट के लिए बेच दिया और इसे अपने साधारण घर में बदलने के लिए 6,000 डॉलर का निवेश किया।

गुफा में रह रहा शख्‍स।

रिपोर्ट्स के दावों से पता चलता है कि, वह एक साधारण दिनचर्या का पालन करता है। सुबह 8 बजे उठकर पढ़ता है, टहलता है और रात 10 बजे सोने से पहले अपने खेत की देखभाल करता है। वह घर में उगाई गई सब्जियों पर अपना पेट भरता है और केवल ज़रूरी चीज़ों पर ही खर्च करता है। वह अपनी गुफा को ब्लैक होल कहता है ताकि खुद को अपनी तुच्छता का एहसास करा सके। हालांकि, वह सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी के बारे में बताते हैं, जहां उन्होंने 40,000 फॉलोअर्स और लाइव-स्ट्रीमिंग के जरिए संभावित कमाई हासिल की है। मिन हेंगकाई ने कहा कि शहर में काम करते समय वह इस साधारण जीवन के लिए तरस रहे थे। उन्होंने शादी को भी खारिज कर दिया, इसे समय और पैसे की बर्बादी कहा, उनका मानना है कि सच्चा प्यार पाने की संभावना बहुत कम है।

End of Feed