Ajab Gajab : दांतों के साथ भूलकर भी न करें एक्‍सपेरिमेंट, शार्क जैसा दिखेगा चेहरा, यकीन न हो तो इस शख्‍स को देखें

Ajab Gajab : जैक जेम्‍स नामक व्‍यक्‍ति ने अपने डेंटल ट्रीटमेंट का अनुभव शेयर किया है। उसने बताया है कि, उसे कैमरे पर स्‍मार्ट दिखना था इसलिए वो डेंटल ट्रीटमेंट कराने ब्रिटेन से तुर्की गए और £3,000 यानी 3 लाख रुपये खर्च किए।

Ajab Gajab : कहा जाता है कि, हमारी मुस्‍कान ही हमारी पहचान होती है... क्‍योंकि चेहरे पर आने वाली मुस्‍कान से ही पर्सनालिटी का पता चल जाता है। हालांकिनेचुरल स्‍माइल की बात ही अलग होती है, लेकिन जब कोई इससे खिलवाड़ करने लगे तो ये परेशानी का सबब भी बन सकती है। ऐसा ही हुआ है एक शख्‍स के साथ जिसने अपने डेंटल ट्रीटमेंट के बारे में जब बताया जो कुछ लोग हैरान रह गए तो वहीं, कुछ लोग सोशल मीडिया पर उसे ट्रोल करने लगे।

ये है पूरा मामला

जैक जेम्‍स नामक व्‍यक्‍ति ने अपने डेंटल ट्रीटमेंट का अनुभव शेयर किया है। उसने बताया है कि, उसे कैमरे पर स्‍मार्ट दिखना था इसलिए वो डेंटल ट्रीटमेंट कराने ब्रिटेन से तुर्की गए और £3,000 यानी 3 लाख रुपये खर्च किए। अपने अच्‍छे खासे दांतों को हटवाकर उन्‍हें नकली दांत लगवाने थे तो ट्रीटमेंट के दौरान शुरुआत में उनके दांतों से खून आने लगा और दुर्गंध आने लगी। इसके बाद उन्‍होंने मेनचेस्टर में जाकर डेंटिस्ट को दिखाया।

End of Feed