वायरल न्यूज़

3 घंटे की लड़ाई और मात्र 15 मिनट की पढ़ाई, बच्चे के खतरनाक टाइम टेबल ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 24, 2023, 05:58 PM IST

इंटरनेट पर एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक 6 साल के बच्चे का टाइम टेबल शेयर किया गया है। इस पोस्ट को देखने के बाद आप भी हंसते रह जाएंगे। इस पोस्ट में बच्चे ने 3 घंटे का लड़ाई वाला टाइम लिखा है और 15 मिनट पढ़ाई की टाइमिंग लिखा है।

Image

बच्चे का फनी टाइम टेबल हुआ वायरल (Image Credit - Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हो रहा बच्चे का खतरनाक टाइम टेबल
  • लिस्ट में लिखा 3 घंटे का लड़ाई का समय
  • सबसे मस्त पढ़ाई की टाइमिंग 15 मिनट

Weird Time Table Viral: एक बच्चा कितना शैतान होता है, इसके बारे में तो सभी जानते होंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि एक बच्चे का दिमाग कितना खतरनाक हो सकता है। इस पोस्ट को देखने के बाद आप भी सोच में पड़ जाएंगे और बच्चे पर हंसेंगे। दरअसल, एक बच्चे का टाइम टेबल वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चे ने अपने हिसाब से अपनी समय सारिणी तैयार की है, जिसे देखने के बाद आप क्या, पूरा मोहल्ला हंसने लगेगा।

वायरल हो रहे इस पोस्ट के अनुसार, टाइम टेबल में बच्चे ने लिखा है कि वह कब क्या करेंगे। लेकिन इसमें सबसे रोचक पार्ट यह है कि इसमें बच्चे पढ़ाई का समय सिर्फ 15 मिनट लिखा है जबकि 3 घंटे का लड़ाई का समय दिया गया है। इसके अलावा, उसने नहाने की टाइमिंग 30 मिनट, टीवी देखने की टाइमिंग एक घंटे का लिखा है। इस पूरी लिस्ट को देखने के बाद हंसते-हंसते आपके पेट में दर्द होने लगेगा।

बच्चे का टाइम टेबल हुआ वायरल

ट्विटर पर वायरल हो रहा ये पोस्ट काफी सुर्खियां बटोर रहा है और यूजर्स भी काफी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि जिंदगी तो ये बच्चा जी रहा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि बच्चा तो पढ़ाई कम और लड़ाई ज्यादा कर रहा है। इस पोस्ट को अब तक 1.3 मिलियन से भी अधिक लोगों ने देख लिया है। इसके अलावा इसे काफी बार शेयर भी किया जा गया है। बता दें, इस पोस्ट को '@Laiiiibaaaa' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जो कि बच्चे कजन सिस्टर है।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article