OMG : सगाई के बाद इस शख्‍स की जिंदगी में आया भूचाल, DNA रिपोर्ट देखी तो पता चला 'मंगेतर तो....'

Ajab Gajab : सोशल प्‍लेटफॉर्म रेडिट पर उस व्यक्ति ने कहा, 'मैं और मेरी मंगेतर कुछ ही महीनों में शादी करने वाले हैं। हम बेहद खुश हैं और प्यार एक दूसरे के प्‍यार में हैं। मंगेतर के पिता, उनके बारे में शख्‍स को लगता है कि उन्होंने भी वर्षों पहले एक परीक्षण किया था।'

Ajab Gajab : कई बार शादी या सगाई के बाद ऐसा होता है, जब पति या मंगेतर को अपने पार्टनर के बारे में ऐसी बात पता चलती है, जिसकी परिवार में किसी ने कल्‍पना भी नहीं की होती। इसलिए शादी के रिश्‍ते में बंधने से पहले दोनों परिवार एक दूसरे के बारे में पूरी जानकारी कर लेते हैं। कभी-कभी विश्‍वाास इतना हावी हो जाता है कि लोग रिश्‍तों के बारे में पता करना जरूरी नहीं समझते। ये बात हम इसलिए कह रहे हैं क्‍योंकि एक ऐसा ही मामला सोश मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें मेल पार्टनर को अपनी मंगेतर के बारे में ऐसी बात पता चला कि उसे जानने के बाद उसके होश ही उड़ गए। दरअसल, मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक ये कहानी है उस शख्‍स की है जिसे सगाई के बाद पता चलता है कि उसकी मंगेतर उसकी चचेरी बहन है।

​Ajab Gajab, Man discovers fiance is sister, Offbeat News

व्‍यक्ति को पता चला बड़ा सच। (प्रतीकात्‍मक फोटो)

DNA रिपोर्ट देखी तो...

एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर पूरा किस्‍सा शेयर किया है। उसने बताया कि DNA किट खरीदने के बाद उसे पता चला कि उसकी मंगेतर वास्तव में उसकी चचेरी बहन है। दरअसल, किसी वेबसाइट पर इस किट का विज्ञापन देखा था। जहां पर ये उसे 50 प्रतिशत से भी कम दाम पर मिल रही थी। उस शख्‍स ने सोचा था कि यह एक मज़ेदार और दिलचस्प उपहार होगा, लेकिन इस बात अंदाजा उन्‍हें दूर-दूर तक नहीं था कि जो परिणाम आएगा वो उनकी जिंदगी को बर्बादी की कगार पर ले जाएंगे। शख्‍स ने ये भी बताया कि वंशावली को लेकर उसमें काफी उत्‍साह है। हालांकि जब उन्‍होंने DNA परिणाम देखे तो डीएनए मिलान के अनुभाग में उसकी फोटो थी। इसमें ये पता चला कि शख्‍स अपनी मंगेतर का तीसरा चचेरा भाई है।

End of Feed