Ajab Gajab: एक लड्डू के लिए सीएम हेल्पलाइन में कर दी शिकायत, अब फरियादी को भरपेट खिलाया जाएगा ये मिष्‍ठान्‍न

Ajab Gajab: मध्य प्रदेश सरकार ने निचले स्तर पर समस्याओं का निपटारा न होने के चलते उनके निवारण के लिए सीएम हेल्पलाइन की शुरुआत की थी लेकिन उसे सीएम हेल्पलाइन को ही लोगों ने अब मजाक बना कर एक लड्डू के लिए अजब-गजब शिकायती पत्र सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Ajab Gajab: एमपी अजब है एमपी गजब है यह कहावत मध्य प्रदेश के बारे में यूं ही नहीं कही जाती है,समय-समय पर अजब गजब कारनामें मध्य प्रदेश में सामने आते रहते हैं , बीती पंद्रह अगस्त को भी मध्य प्रदेश के भिंड जिले के मछंड थाना इलाके के नोंधा गांव से अजब-गजब कारनामा सामने आया है, जहां स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में पहुंचे गांव के ही एक युवक ने कार्यक्रम उपरांत वितरण हुये मिष्ठान में एक लड्डू मिलने पर सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत लगाई है शिकायत के बाद गांव के सचिव और सरपंच शिकायत कर्ता युवक को बाजार से खरीद कर भरपेट लड्डू खिला कर मनाने की बात कर रहे हैं।

शिकायतकर्ता कमलेश। (वीडियो ग्रैब/फोटो क्रेडिट: istock)

बता दें कि, मध्य प्रदेश सरकार ने निचले स्तर पर समस्याओं का निपटारा न होने के चलते उनके निवारण के लिए सीएम हेल्पलाइन की शुरुआत की थी लेकिन उसे सीएम हेल्पलाइन को ही लोगों ने अब मजाक बना कर एक लड्डू के लिए अजब-गजब शिकायती पत्र सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बीती पन्‍द्रह अगस्त को जब देश आज़ादी का जश्न मना रहा था तब भिंड के मछंड इलाके में नौंधा गाँव के एक ग्रामीण ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करा दी, उसकी समस्या यह थी की उसे आज़ादी की सालगिरह पर पंचायत कार्यालय से लड्डू नहीं मिला,अब जब सीएम हेल्पलाइन में शिकायत हुई तो सरपंच से लेकर पंचायत सचिव तक शिकायत वापस कराने चक्करघिन्नी हो रहे हैं।

End of Feed