Ajab Gajab: किराया बचाने के लिए शख्स ने ट्रक को ही बना लिया घर, घूमते-घूमते जी रहा अनोखी जिंदगी

Tiny home on truck: अमेरिका के टेनेसी के 22 वर्षीय युवक सेठ ने महंगे किराए से बचने के लिए अपने ट्रक के पीछे 3,000 डॉलर खर्च कर एक छोटा सा घर बना लिया। अब वह अपने कुत्ते के साथ उसी ट्रक में रहते हुए पूरे देश की यात्रा कर रहा है और आजादी भरी खानाबदोश जिंदगी जी रहा है।

Truck tiny home story: आजकल महंगाई और बढ़ते किराए की वजह से कई लोग अलग-अलग तरीके से जीवन जीने के बारे में सोच रहे हैं। अमेरिका के टेनेसी में रहने वाले 22 साल के एक युवक ने भी कुछ ऐसा ही अनोखा फैसला लिया। उसका नाम सेथ है। सेठ ने महंगा किराया देने से बचने के लिए अपने ट्रक को ही छोटा सा घर बना लिया और अब वह पूरे देश में घूमते हुए जिंदगी जी रहा है। सेठ ने करीब 3,000 डॉलर खर्च करके अपने पुराने पिकअप ट्रक के पीछे एक छोटा सा घर तैयार किया। उसने लकड़ी और प्लाईवुड की मदद से ट्रक के बेड को इस तरह बदला कि उसमें सोने, सामान रखने और आराम करने की जगह बन जाए।

man living in truck house

महंगे किराए से बचने का अनोखा तरीका (फोटो: Instagram/saucysethy)

इस छोटे से घर में वह अपने पालतू कुत्ते स्टेला के साथ रहता था। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक सेथ अपने इस अनोखे जीवन के वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर करता है, जहां उसे लाखों लोग देख रहे हैं। सेथ का कहना है कि उसने एक साल पहले यह फैसला लिया था कि वह सामान्य 9 से 5 की नौकरी और महंगे घर के बजाय आजादी और रोमांच भरी जिंदगी चुनेगा। उसे लगा कि ट्रक में छोटा सा घर बनाकर वह बिना किराए के रह सकता है और देश के अलग-अलग हिस्सों की यात्रा भी कर सकता है। उसके लिए यह आराम से ज्यादा आजादी की जिंदगी है।

End of Feed