Ajab Gajab: केंटकी के लेक्सिंगटन में लाफेवर्स नामक एक महिला के साथ अजीबोगरीब घटना हुई। महिला को ये देखने के बाद 440 वोल्ट का करंट लगा कि, उसके घर पर डम-डम लॉलीपॉप के 30 डिब्बे डिलीवर किए गए थे यानी कि कुल मिलाकर लगभग 70,000 कैंडीज। ये डिब्बे उसके 8 वर्षीय बेटे लियाम ने उसकी मां के फोन का इस्तेमाल करके मंगवाए थे। ई-कॉमर्स एप की गई इस खरीदारी की कीमत लगभग $4,200 (3,55,795 रुपये) थी। लियाम जो एक गंभीर बीमार से जूझ रहा है उसने दोस्तों के लिए एक कार्निवल आयोजित करने और लॉलीपॉप को पुरस्कार के रूप में देना चाहता था। हालांकि वह अक्सर अपनी मां की देखरेख में उनके फोन से खेलता है, लेकिन यह पहली बार था जब उसने ऐसी खरीदारी की।
गौरतलब है कि, बिल का पता चलने पर होली लाफेवर्स ने ई-कॉमर्स कंपनी से संपर्क किया, जिसने उसे रिफंड के लिए डिलीवरी को अस्वीकार करने की सलाह दी। हालंकि, 22 बक्से अभी भी हैं। इसके बार महिला ने फेसबुक के माध्यम से लोगों से मदद मांगी।
लाफेवर्स ने फेसबुक पर लिखा, 'हाय, सभी को! लियाम ने डम-डम्स के 30 केस ऑर्डर किए हैं और कंपनी इसे वापस नहीं लेगी।' इसके बाद पड़ोसियों, दोस्तों, स्थानीय व्यवसायों और यहां तक कि बैंकों ने भी अतिरिक्त कैंडी खरीदने के लिए कदम उठाया। आखिरकार, मीडिया कवरेज और आगे की चर्चाओं के बाद, ई-कॉमर्स कंपनी ने पूरा रिफंड जारी करने पर सहमति जताई। लाफेवर्स ने लिखा कि, "उन सभी को धन्यवाद जिन्होंने एक बॉक्स (या दो) खरीदने की पेशकश की है या पोस्ट को साझा किया है। मुझे विश्वास है कि वे सभी बिक चुके हैं!! मैं उन्हें जितनी जल्दी हो सके समरसेट पहुंचा दूंगी।" लाफेवर्स और लियाम ने कुछ लॉलीपॉप स्थानीय संस्थाओं को दान कर दिए, जिनमें एक चर्च और स्कूल भी शामिल है। कंपनी ने स्थिति को सकारात्मक परिणाम में बदलने पर संतोष व्यक्त किया। लाफेवर्स ने कहा, 'जैसे ही मुझे एहसास हुआ कि क्या हुआ है, मैंने तुरंत कंपनी से संपर्क किया। उन्होंने पहले मुझसे डिलीवरी अस्वीकार करने को कहा और कहा कि वे मेरे पैसे वापस कर देंगे। ड्राइवर ने न तो कभी दरवाज़ा खटखटाया और न ही घंटी बजाई, इसलिए अब वे उन्हें वापस नहीं लेंगे।'
