Ajab Gajab: भारत के इस सांप की विदेशों में होती है भारी डिमांड, करोड़ों रुपये देने को रहते हैं तैयार

Ajab Gajab: भारत में पाया जाने वाला लाल रेत बोआ, जिसे लोग ‘दो मुंहा सांप’ कहते हैं। इसकी विदेशों में भारी डिमांड होती है। असल में इसके दो मुंह नहीं होते, बल्कि इसकी पूंछ सिर जैसी दिखती है। यह उसकी सुरक्षा का तरीका होता है ताकि दुश्मन भ्रम में पड़ जाए।

Ajab Gajab: बिहार समेत भारत के कई हिस्सों में पाया जाने वाला एक खास सांप जिसकी विदेशों में भारी मांग है। इस सांप का नाम है लाल रेत बोआ, जिसे लोग आम भाषा में ‘दो मुंहा सांप’ भी कहते हैं। हालांकि सच्चाई यह है कि इस सांप के दो मुंह नहीं होते। इसकी पूंछ सिर जैसी दिखती है, जिससे लोग धोखा खा जाते हैं। यह उसकी सुरक्षा का तरीका होता है ताकि दुश्मन भ्रम में पड़ जाए। लाल रेत बोआ एक गैर-विषैला और बिल्कुल हानिरहित सांप है। यह इंसानों को नुकसान नहीं पहुंचाता।

Red Sand Boa Snake

भारत के इस सांप की विदेशों में भारी डिमांड (फोटो: iStock)

करोड़ों रुपये तक देने को रहते हैं तैयार

दुनिया भर में इस सांप की भारी डिमांड होती है। इसके लिए करोड़ों रुपये तक देने को तैयार रहते हैं। कई लोग मानते हैं कि इस सांप को घर में रखने से पैसा आता है, कारोबार बढ़ता है और किस्मत चमक जाती है। कुछ लोग यह भी कहते हैं कि इसमें ऐसी ताकत होती है जिससे कैंसर और एड्स जैसी बीमारियां ठीक हो सकती हैं। लेकिन वन्यजीव विशेषज्ञ साफ कहते हैं कि ये सारी बातें पूरी तरह झूठी और बेबुनियाद हैं। इस सांप का कोई जादुई या औषधीय फायदा नहीं होता।

End of Feed