हे प्रभु, हे हरिराम ! दुबई में 1 लाख ₹ में बिक रही 'सोने' की चाय, भारतीय कैफे का ये मेन्‍यू होश उड़ा देगा, Video

Viral Video: 'गोल्ड करक' चाय बोहो कैफे की मालकिन भारतीय मूल की सुचेता शर्मा हैं। यह कैफे पिछले महीने DIFC के एमिरेट्स फाइनेंशियल टावर्स में खुला था और इसके बाद इसने अपनी अनोखी पेशकशों से सोशल मीडिया और इंटरनेट का ध्यान आकर्षित किया।

Viral Video: भारत में आमतौर पर नुक्‍कड़ चाली चाय की टपरी पर 10 से 30 रुपये तक की चाय पीने के लिए मिल जाएगी। यदि आप दिल्‍ली-बैंगलोर-कोलकाता या अन्‍य शहरों के किसी फैन्‍सी कैफे में बैठे हैं तो आपको वही चाय शायद 300 रुपये तक मिलती होगी। मगर क्‍या आपको पता है कि, दुबई में भारतीय मूल के कैफे की मालकिन एक लाख रुपये की सोने की चाय बेच रही हैं। यह चाय शुद्ध चांदी के चाय के प्यालों में परोसी जाती है और जिसके ऊपर 24 कैरेट सोने का वर्क होता है। मजे की बात तो ये है इस चाय को पीने के लिए दुबई के लोग दीवाने हैं और एक लाख रुपये खुशी-खुशी खर्च कर रहे हैं।

दुबई में मिल रही सोने की चाय।

कैसे आया इस चाय का आइडिया

गौरतलब है कि, 'गोल्ड करक' चाय बोहो कैफे की मालकिन भारतीय मूल की सुचेता शर्मा हैं। यह कैफे पिछले महीने DIFC के एमिरेट्स फाइनेंशियल टावर्स में खुला था और इसके बाद इसने अपनी अनोखी पेशकशों से सोशल मीडिया और इंटरनेट का ध्यान आकर्षित किया। इनके मेन्‍यू में गोल्‍ड प्‍लेटेड क्रोइसैन्ट और गोल्‍ड पत्ती वाली चाय शामिल है। खलीज टाइम्स के अनुसार, कैफे में दो मेन्‍यू हैं। यहां आने वाले लोग किफायती भारतीय स्ट्रीट फूड या अधिक शानदार पेशकश वाले फूड दोनों में से किसी का भी लुत्‍फ उठा सकते हैं। बोहो कैफे की मालिक सुचेता शर्मा ने खलीज टाइम्स को बताया, 'हम उन लोगों के लिए कुछ असाधारण बनाना चाहते थे जो लग्‍जरी चीजों की तलाश में हैं, साथ ही बड़े वर्ग को सेवा भी देना चाहते थे।'

End of Feed