वायरल न्यूज़

Funny Video: मेकअप के बाद इतना बदल गई मां, फिर खुद का बेटा भी नहीं पहचान पाया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 25, 2024, 12:56 PM IST

Funny Video Today: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि मां मेकअप के बाद बेटे को लेने पहुंची तो उसे पहचानने से ही इनकर कर दिया। मां बच्चे को गोद में लेती है मगर वो बुरी तरह रोने लगता है।

Image

अपनी मां को ही नहीं पहचान पाया बच्चा। (Photo/Instagram)

Funny Video Today: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम भावुक हो जाते हैं तो कई बार हंसी रोकना मुश्किल होता है। अभी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जो आपको खूब हंसाने वाला है। वीडियो एक महिला से जुड़ा है जो ब्यूटी पार्लर में मेकअप कराने पहुंची है। मेकअप के बाद महिला जैसे ही बाहर निकल कर आई खुद उसका बेटा ही उसे नहीं पहचान पाया। मां अपने ही बेटे को गोद में लेने की कोशिश करती है, मगर वो उसकी गोद में आते ही बुरी तरह रोने लगता है।

बेटा ही नहीं पहचान पाया

वीडियो शुरुआत से देखने पर मालूम होता है कि मां अपने बेटे को लेकर ब्यूटी पार्लर पहुंची है। यहां उसका बच्चा बाहर ही बैठा खेलने लगा। बच्चा मजे से खेल रहा है इधर मां कुछ समय बाद मेकअप कराकर पार्लर के रूम से बाहर निकली। फ्रेम में देखेंगे कि मेकअप के बाद महिला सचमुच बहुत खूबसूरत लगती है। वो खुद भी अपने मेकअप से बहुत खुश है। इधर महिला घर जाने के लिए अपने बच्चे को दोबारा गोद में उठाती है। मगर फ्रेम में फिर जो कुछ दिखा हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

आखिर में देखेंगे कि मां ने जैसे ही अपने बेटे को गोद में लिया वो बुरी तरह रोने लगा। दरअसल बेटे ने मेकअप के बाद अपनी मां को ही पहचानने से इनकार कर दिया। इधर महिला उसे लगातार बताती है कि वहीं उसकी मां है और मगर बच्चा रोता रहता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो सबसे ज्यादा मजेदार भी लगता है। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर THEJUSTICMEMES नाम के हैंडल से शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article