अजब: गर्लफ्रेंड ने ब्रेकअप के बाद एक्स बॉयफ्रेंड को भेजा ऐसा गिफ्ट, डिलीवरी करने वाली Swiggy ने भी लिए मजे

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jul 23, 2023, 04:45 PM IST

Girlfriend Boyfriend News: लड़की ने स्विगी इंस्टामार्ट से अपने बॉयफ्रेंड को इतना अनोखा गिफ्ट भेजा कि सारे लोगों ने उसके बॉयफ्रेंड के मजे ले लिए। यहां तक कि खुद स्विगी इंस्टामार्ट ने अपने ट्विटर अकाउंट से लड़की के एक्स के मजे ले लिए।

Girlfriend Boyfriend News: ब्रेकअप के बाद ज्यादातर कपल एक-दूसरे से दूर रहना ही पसंद करते हैं और एक-दूजे की जिंदगी में घुसने से बचते हैं। हालांकि, कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें अपने एक्स की जिंदगी के बारे में जानने में दिलचस्पी होती है। कई लोग अपने दोस्तों के सामने अपने एक्स की बातें करके उसका मजाक बनाने के कोशिश करते हैं। दूसरी तरफ एक लड़की ने अपने एक्स के इस तरह से मजे लिए कि पूरी दुनिया को मजे आ गए।

breakup

प्रतीकात्मक तस्वीर (ट्विटर)

लड़की ने एक्स को भेजा कचरे का बैग

यहां तक कि सामान डिलीवरी करने वाली कंपनी स्विगी इंस्टामार्ट ने भी लड़की के एक्स बॉयफ्रेंड के मजे ले लिए। अब आप सोच रहे होंगे कि लड़की ने ऐसा क्या किया कि सारे लोगों ने उसके एक्स बॉयफ्रेंड के मजे ले लिए। दरअसल, लड़की ने स्विगी इंस्टामार्ट से अपने बॉयफ्रेंड को इतना अनोखा गिफ्ट भेजा कि सारे लोगों ने उसके बॉयफ्रेंड के मजे ले लिए। यहां तक कि बॉयफ्रेंड के रूममेट ने भी उसके जमकर मजे लिए और खुद गिफ्ट की फोटो ट्विटर पर शेयर की।

End of Feed