Ajab Gajab News: इंटरनेट की दुनिया में कब क्या सामने आ जाए, ये किसी को पता नहीं होता। जब भी कोई अलग सा, यूनिक सा मामला सामने आता है तो लोग इसे सोशल मीडिया पर शेयर (Viral Post) कर देते हैं। फिर क्या.. बस यूजर्स की नजरों में आना चाहिए और हो जाता है वायरल। इसी क्रम में ये स्टोरी भी काफी वायरल हो रही है, जिसमें एक लड़की ने अपनी 18 साल पुरानी बिछड़ी दोस्ते को अनोखे स्टाइल में खोज निकाला है।
Image Credit: Instagram
सोशल मीडिया पर वायरल (Social Media Viral Post) हो रहे इस पोस्ट के मुताबिक लड़की का नाम नेहा है, जिसने बताया कि मैंने अपनी 18 साल पुरानी दोस्त को ढूंढने के लिए एक अनोखा तरीका सोचा, जिसे करना समंदर में से मोती ढूंढने के बराबर है। ऐसे में इस लड़की इंस्टाग्राम पर अपनी दोस्त के नाम की सभी लड़कियों को मैसेज कर डाला और फिर काफी इंतजार और काफी कोशिशों के बाद अपनी दोस्त को खोज निकाला।
18 साल पुरानी दोस्त को इंस्टाग्राम से ढूंढ निकाला
बता दें, लड़की के दोस्त का नाम लक्षिता है, जो उसके साथ साल 2006 में LKG में पढ़ा करती थी। उसके बाद वह जयपुर चली गई, जिसके बाद दोनों बिछड़ गए थे। इतना ही नहीं लड़की को अपनी दोस्त का सरनेम भी नहीं पता था, लेकिन फिर भी तमाम कोशिशों के बाद अपनी दोस्त को उसने ढूंढ निकाला और अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है, जो काफी वायरल भी हो रहा है। यह पोस्ट 'heyyneha' नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। तो यह पोस्ट (Trending Post) आपको कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
