सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने एक ही कड़ाही में दो अलग-अलग सब्जियां बनाने का अनोखा तरीका दिखाया है। इस वीडियो को Byomkesh नाम के यूजर ने एक्स पर शेयर किया है, जो अब तक लाखों व्यूज और हजारों लाइक्स बटोर चुका है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स ने एक ऐसी कड़ाही का इस्तेमाल किया है, जिसे बीच से दो हिस्सों में बांट दिया गया है। एक तरफ एक सब्जी पक रही है, जबकि दूसरी तरफ दूसरी सब्जी।
सब्जी पकाने का अजब-गजब वीडियो नेटिजन्स को भी खूब पसंद आया है। (photo/Twitter)
शख्स ने बनाया गजब का जुगाड़
यह तकनीक ना केवल समय बचाती है, बल्कि गैस और बिजली की खपत को भी कम करती है। इस वीडियो को शेयर करते हुए Byomkesh ने लिखा, 'यह टेक्नोलॉजी इंडिया से बाहर नहीं जानी चाहिए।' जिस पर यूजर्स की हंसी और तारीफों की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने इस जुगाड़ को भारतीय रसोई की स्मार्टनेस का उदाहरण बताया जबकि कुछ ने इसे देसी टेक्नोलॉजिया बताया है।
यहां एक्स पर देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर इस वीडियो की चर्चा के बीच, कई यूजर्स ने इस तरह की कड़ाही कहां से खरीदी जा सकती है, इस बारे में भी सवाल किए हैं। कुछ ने तो इसे घरेलू रसोई के लिए एक क्रांतिकारी बदलाव तक करार दिया है।
