Ajab Gajab Dulha: पाकिस्तानी दूल्हे ने माला की जगह पहन लिया नोटों का बिस्तर! खड़े होते ही ढक गया पूरा स्टेज

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 11:07 AM IST

Pakistani Dulha: एक पाकिस्तानी दूल्हे की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि पाकिस्तानी दूल्हा शादी की स्टेज पर खड़ा है। वह दुल्हन का इंतजार कर रहा है। हालांकि लोगों को ध्यान दूल्हे की तरफ न जाकर उसके माला की तरफ जा रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तानी दूल्हे की तस्वीर हुई वायरल
  • सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी दूल्हे ने खींंचा ध्यान
  • नोटों का बिस्तर पहने नजर आया पाकिस्तान का दूल्हा

Pakistani Dulha: अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए आजकल लोग तरह-तरह की तरकीबें निकालते हैं। शादी को यादगार बनाएं भी क्यों न, ज्यादातर लोगों की एक ही बार शादी होती है। इसी क्रम में एक पाकिस्तानी दूल्हे ने अपनी शादी के दिन कुछ ऐसा कर डाला, जिसकी चर्चा सिर्फ पाकिस्तान में ही नहीं बल्कि अब पूरी दुनिया में हो रही है। दरअसल, पाकिस्तान के इस दूल्हे ने अपनी शादी के मौके पर नोटों की इतनी बड़ी माला पहन ली, जिससे पूरा का पूरा स्टेज ही ढक गया।

dulha

पाकिस्तानी दूल्हा (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

लड़के ने पहना नोटों का बिस्तर

End of Feed