Ajab Gajab News: पढ़ाई छोड़ो, प्यार करो! चीन की यूनिवर्सिटी का अनोखा फरमान

Weird News: चीन के एक विश्वविद्यालय ने छात्रों को वसंत अवकाश के दौरान पढ़ाई से हटकर जिंदगी का आनंद लेने और प्यार में पड़ने की सलाह दी है। इस पहल का मकसद युवाओं को खुशहाल जीवन जीने के लिए प्रेरित करचीन के एक विश्वविद्यालय ने छात्रों को वसंत अवकाश के दौरान पढ़ाई से हटकर जिंदगी का आनंद लेने और प्यार में पड़ने की सलाह दी है। इस पहल का मकसद युवाओं को खुशहाल जीवन जीने के लिए प्रेरित करना और देश में घटती जनसंख्या व खपत को बढ़ावा देना है।ना और देश में घटती जनसंख्या व खपत को बढ़ावा देना है।

China university asks students to enjoy love and life: चीन में एक अनोखी पहल चर्चा में है, जहां एक विश्वविद्यालय ने अपने छात्रों से पढ़ाई के साथ-साथ जिंदगी का आनंद लेने की सलाह दी है। सिचुआन साउथवेस्ट वोकेशनल कॉलेज ऑफ एविएशन ने अपने छात्रों को मध्यावधि अवकाश के दौरान 'फूलों का आनंद लें और प्यार में पड़ें' जैसे संदेश दिए हैं। यह पहल ऐसे देश में खास मानी जा रही है, जहां आमतौर पर छात्रों पर अच्छे नंबर लाने का काफी दबाव रहता है। कॉलेज ने 1 से 6 अप्रैल तक होने वाली वसंत छुट्टियों के लिए यह थीम तय की है। छात्रों और शिक्षकों से कहा गया है कि वे इस दौरान किताबों से थोड़ा दूर रहकर प्रकृति का आनंद लें और जीवन के खूबसूरत पलों को महसूस करें।

china birth rate crisis

घटती आबादी के बीच चीन का नया तरीका (Photo: AI Generated)

वसंत और शरद ऋतु की छुट्टियों को शुरू करने की घोषणा के बाद फैसला

यह फैसला चीन सरकार द्वारा हाल ही में वसंत और शरद ऋतु की छुट्टियों को शुरू करने की घोषणा के बाद लिया गया है। दरअसल, चीन सरकार लोगों को ज्यादा छुट्टियां देकर उन्हें घूमने-फिरने और आराम करने (Ajab Gajab News) के लिए प्रोत्साहित करना चाहती है। इसका मुख्य उद्देश्य देश में घरेलू खर्च यानी खपत को बढ़ाना है। सरकार चाहती है कि लोग ऑफ-सीजन में भी यात्रा करें, जिससे पर्यटन और अन्य क्षेत्रों को फायदा हो। सिचुआन और जियांगसु जैसे प्रांतों के साथ-साथ सूजौ और नानजिंग जैसे शहरों ने भी वसंत अवकाश की योजनाएं तैयार की हैं। ज्यादातर जगहों पर ये छुट्टियां अप्रैल या मई की शुरुआत में होंगी।

End of Feed