Ajab Gajab: आखिर क्या है इस सिक्के में खास, क्यों हुई 4 करोड़ रुपए में नीलामी, जानकर चौंक जाएंगे

सोशल मीडिया पर एक अमेरिकी सिक्के की तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिसकी नीलामी 4 करोड़ रुपए में हुई है। इस सिक्के आखिर इतना क्या खास है और इसकी नीलामी इतने अधिक में क्यों हुई, आइए जानते हैं..

KEY HIGHLIGHTS
  • 4 करोड़ में सिक्के की नीलामी
  • 1975 में बनाया गया था ये सिक्का
  • सिक्के पर छपी है फ्रैंकलिन रूजवेल्ट की तस्वीर

American Dime Auctioned For 4 Crore: दुनियाभर में आपको काफी ऐसी चीजें देखने को मिल जाएंगी, जो दिखती तो आम हैं लेकिन उसकी कीमत लाखों-करोडों में होती है। कुछ ऐसा ही पुराने सिक्कों के साथ होता है, जो कई बार इतने अधिक रुपयों में नीलाम होते हैं कि सुनकर ही लोगों को चक्कर आ जाता है। हालांकि, इन सिक्कों की लागत महज कुछ रुपए ही होती है लेकिन कुछ खास होने के चलते इनके दाम आसमान छू लेते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक तस्वीर ने काफी तहलका मचाया है। इस तस्वीर में आपको एक अमेरिकी सिक्का नजर आएगा, जिसकी नीलामी 4 करोड़ रुपए में हुई। एक नॉर्मल का सिक्का आखिर इतने करोड़ में कैसे नीलाम हो सकता है, सोचने वाली बात है।

दरअसल, ये सिक्का साल 1975 में बनाया गया था, जो सैन फ्रांसिस्को के टकसाल द्वारा बनाया गया था। नीलामी करने वाली एजेंसी के मुताबिक, यह सिक्का एक अमेरिकी डाइम है, जिस पर अमूमन 'S' का साइन बना होता है लेकिन इस सिक्के पर यह साइन नहीं है। ऐसा सिक्का पूरी दुनिया में सिर्फ दो पीस ही बनाए गए थे, जिसके चलते ये सिक्का मिलना बेहद ही दुर्लभ है। इस सिक्के पर आपको अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन रूजवेल्ट की तस्वीर भी नजर आएगी।

End of Feed