वायरल न्यूज़

पुलिस ने पुलिसवाले का ही काट दिया चालान, देने पड़ गए 1000 रुपये, देखिए VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 8, 2024, 01:28 PM IST

Funny Video Today: वायरल वीडियो में देखेंगे कि पुलिसकर्मी बिना हेलमेट बाइक चला रहा था कि तभी उसी के स्टाफ ने उसके रोक लिया। देखकर हैरान हो जाएंगे बिना हेलमेट पुलिसकर्मी का एक हजार रुपये का चालान भी काट दिया।

Image

हेलमेट ना पहनने पर पुलिसकर्मी का ही चालान काट दिया। (Photo/Instagram)

Funny Video Today: सड़क पर वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करना सबसे जरूरी होता है। नियमों का पालन ना करने पर जहां दुर्घटना का खतरा बना रहता है, वहीं पकड़े जाने पर पुलिस भी चालान कर देती है। सड़कों पर अक्सर नियमों का पालन ना करने पर लोगों का चालान कटते हुए भी आपने जरूर देखा होगा। मगर ट्रैफिक नियमों का पालन ना करने पर कभी किसी पुलिस वाले का ही चालान कटते हुए देखा है। सुनकर बड़ा अजीब लगेगा मगर ऐसा सचमुच हुआ है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। वायरल वीडियो देखा गया कि खुद एक पुलिसकर्मी ट्रैफिक नियमों का ताक पर रखकर बिना हेलमेट के बाइक चला रहा है।

बिना हेलटमेट कटा पुलिसकर्मी का चालान

पुलिसकर्मी को उम्मीद थी कि वो खुद चालान काटता है, ऐसे में कोई उसका चालान नहीं काटेगा। मगर थोड़ी ही देर में पुलिसकर्मी के साथ ऐसा कुछ हुआ कि जिसकी कल्पना उन्होंने भी खुद नहीं की होगी। इसमें देखेंगे कि बिना हेलमेट पुलिसकर्मी थोड़ी दूर निकलता था कि तभी उसी का स्टाफ सामने खड़ा मिल गया। स्टाफ ने तुरंत बाइक रुकवाई और हेलमेट ना पहनने पर एक हजार रुपये का चालान काट दिया। फ्रेम में ये एक ऐसा हिस्सा है जो खूब हंसाता भी है। इससे देखकर ये भी साबित होता है कि कानून सभी के लिए बराबर है। फिर चाहे खुद कोई पुलिसवाला ही क्यों ना हो।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि पुलिसकर्मी का चालान काटने वाला ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर cky_meena_official नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article