पहली बार एयरपोर्ट पहुंचे शख्स की छोटी-सी मदद कर बच्चे ने जीत लिया लोगों का दिल, VIDEO देख हो जाएंगे भावुक

एयरपोर्ट पर पहली बार पहुंचे एक शख्स की मदद के लिए छोटा बच्चा आगे आया और उसकी फोटो खींच दी। इंसानियत और मासूमियत से भरा यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का दिल जीत रहा है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद प्यारा वीडियो (Video) तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एक छोटे बच्चे की मासूमियत और मदद करने की भावना लोगों को खूब पसंद आ रही है। वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @lakshaymehta08 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

airport viral video

पहली बार एयरपोर्ट पर आए शख्स की लड़के ने की मदद (X/@lakshaymehta08)

एयरपोर्ट पर बच्चे की छोटी-सी मदद ने जीत लिया दिल

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति एयरपोर्ट पर हवाई जहाज के साथ अपनी फोटो लेने की कोशिश कर रहा होता है। वह कई बार कोशिश करता है, लेकिन अच्छी तस्वीर नहीं ले पाता है। तभी वहां से गुजर रहा एक छोटा बच्चा रुक जाता है। वह मुस्कुराते हुए उस व्यक्ति से कहता है, "अंकल, अपना फोन दीजिए, मैं आपकी फोटो खींच देता हूं।"

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

पहली बार एयरपोर्ट पहुंचा था शख्स

बच्चे की बात सुनकर वह व्यक्ति थोड़ा हैरान हो जाता है। फिर मुस्कुराते हुए कहता है, "बेटा, मैं पहली बार एयरपोर्ट आया हूं।" इसके बाद बच्चा बिना किसी झिझक के फोन लेता है और बड़े आराम से उसकी तस्वीर खींच देता है। फोटो लेने के बाद वह फोन वापस करते हुए कहता है, "हो गया अंकल।" व्यक्ति बच्चे को धन्यवाद देता है और दोनों के चेहरे पर मुस्कान दिखाई देती है। यही छोटा-सा पल सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है।

वीडियो पर लोगों ने कमेंट कर बच्चे की खूब तारीफ की

इस वायरल वीडियो (Viral Video) के कैप्शन में लिखा है, "Kindness costs nothing, but it can make someone's day." यानी किसी की मदद करने में कोई पैसा खर्च नहीं होता, लेकिन इससे किसी का पूरा दिन खूबसूरत बन सकता है। वीडियो वायरल होने के बाद हजारों लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कई यूजर्स ने लिखा कि आज के समय में ऐसे बच्चे बहुत कम देखने को मिलते हैं। कुछ लोगों ने कहा कि अच्छी परवरिश की पहचान ऐसे ही छोटे-छोटे कामों से होती है। वहीं कई लोगों ने इस वीडियो को देखकर अपने जीवन के ऐसे ही अनुभव भी साझा किए, जब किसी अजनबी ने मुश्किल समय में उनकी मदद की थी।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

End of Feed