Viral Video: बचपन में मां ने चलना सिखाया, बड़े होकर बेटे ने कराई आसमान की सैर

एयर इंडिया के पायलट तानिश अरोड़ा ने पहली बार अपनी मां को उसी विमान में हवाई यात्रा कराई जिसे वह खुद उड़ा रहे थे। मां-बेटे के इस भावुक पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मां और बच्चे का रिश्ता दुनिया के सबसे खूबसूरत रिश्तों में से एक माना जाता है। मां अपने बच्चों के हर सपने को पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत करती है। जब वही बच्चा बड़ा होकर अपनी मां का सपना पूरा करता है, तो वह पल हमेशा के लिए यादगार बन जाता है। ऐसा ही एक भावुक वीडियो (Video) इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं।

Air India Pilot Mother Flight Viral Video

पायलट बेटे ने पहली बार मां को कराई हवाई यात्रा (Instagram/@tanisharora09)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

पायलट बेटे ने मां को कराई आसमान की सैर

वायरल वीडियो (Viral Video) में एयर इंडिया के पायलट तानिश अरोड़ा अपनी जिंदगी का सबसे खास दिन दिखाते हैं। उन्होंने पहली बार अपनी मां को उस विमान में सफर कराया, जिसे वह खुद उड़ा रहे थे। यह पल उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा था। वीडियो की शुरुआत तानिश के पायलट की वर्दी पहनने से होती है। इसके बाद वह अपनी मां के साथ एयरपोर्ट के लिए निकलते हैं। रास्ते में वह अपनी मां से पूछते हैं कि उन्हें कैसा महसूस हो रहा है। इस पर उनकी मां मुस्कुराते हुए कहती हैं कि वह इस सफर को लेकर बहुत उत्साहित हैं। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद दोनों साथ में बोर्डिंग गेट तक जाते हैं। उड़ान से पहले तानिश अपनी मां से पूछते हैं कि क्या वह उन्हें कुछ कहना चाहेंगी। इस पर मां का जवाब बेहद प्यारा होता है। वह कहती हैं, "अच्छी और सुरक्षित उड़ान भरना।" यह सुनकर हर किसी का दिल भर आता है।

End of Feed