एयर होस्टेस को दादी ने अपने पोते की शादी में बुलाया, वीडियो देख खिल उठेगा आपका चेहरा

एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देख लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। वीडियो में दादी को एक एयर होस्टेस को अपने पोते की शादी का निमंत्रण देते हुए देखा गया।

सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं जिन्हें देखते ही हमारे चेहरे पर अपने-आप ही मुस्कान आ जाती है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक दादी और एयर होस्टेस के बीच कुछ बातचीत चल रही है। इस दौरान एयर होस्टेस अपनी प्यारी सी मुस्कान के साथ दादी से प्यार भरी बातें कर रही है।

दादी और एयर होस्टेस का वीडियो हुआ वायरल

दादी और एयर होस्टेस का वीडियो हुआ वायरल (Instagram/@practical_yash)

दादी ने अपने पोते की शादी में एयर होस्टेस को बुलाया

फिलहाल, दादी और एयर होस्टेस के बीच की बातचीत खूब वायरल हो रही है, जिसमें आप देख सकते हैं कि दादी ने बातों ही बातों में एयर होस्टेस को अपने पोते की शादी में आने का न्योता दे डाला। दादी की इन बातों को सुन एयर होस्टेस का चेहरा खिलखिला उठा। वीडियो में आप दादी को एयर होस्टेस से उसके घर का पता पूछते हुए सुन सकते हैं। एयर होस्टेस उन्हें बताती है कि वह देहरादून की रहने वाली है। फिर दादी बोलती हैं कि 6 महीने बाद मेरे पोते की शादी है और उसमें आपको जरूर आना है। यह सुन एयर होस्टेस दादी को हामी भर देती है और शादी में आने का वादा करती है।

End of Feed