सब्जी और राशन खरीदने गए थे लोग, अचानक स्टोर में बजने लगा DJ, शॉपिंग छोड़ करने लगे डांस, Video Viral

अहमदाबाद के एक किराना स्टोर में अचानक DJ पार्टी शुरू हो गई। शॉपिंग करने पहुंचे लोग ट्रॉली छोड़कर डांस करने लगे। इस मजेदार नजारे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आमतौर पर लोग किराना स्टोर या सुपरमार्केट में घर का सामान खरीदने जाते हैं। कोई सब्जियां खरीदता है तो कोई दूध, राशन और रोजमर्रा की जरूरत की दूसरी चीजें। लोग अपनी ट्रॉली में सामान रखते हैं और बिल चुकाकर घर लौट जाते हैं। लेकिन अगर खरीदारी करते समय अचानक स्टोर के अंदर डीजे बजने लगे तो आप क्या करेंगे? जाहिर है, हैरान हो जाएंगे। गुजरात के अहमदाबाद में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां शॉपिंग करने पहुंचे लोग अचानक डांस पार्टी का हिस्सा बन गए। इस अनोखे नजारे का वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक किराना स्टोर कुछ ही देर में सुपरमार्केट से डांस फ्लोर में बदल जाता है।

ahmedabad grocery store dj party dance video viral

सुपरमार्केट में DJ पार्टी का वीडियो हुआ वायरल (Instagram/@shivanijaiswal_)

किराना स्टोर के अंदर अचानक शुरू हुई DJ पार्टी

दरअसल, अहमदाबाद के एक किराना स्टोर में लोगों के लिए खास पार्टी का आयोजन किया गया था। इस दौरान स्टोर के अंदर डीजे भी बुलाया गया था। आमतौर पर जहां लोग सामान की लिस्ट लेकर घूमते नजर आते हैं, वहां इस बार तेज म्यूजिक और डांस का माहौल था। सोशल मीडिया (Social Media) यूजर शिवानी जायसवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस मजेदार पल का वीडियो शेयर किया है। वीडियो की शुरुआत में शिवानी अपनी दोस्तों के साथ दिखाई देती हैं। इसके बाद कैमरा स्टोर के अंदर का नजारा दिखाता है। यहां स्टोर के बीचों-बीच एक महिला डीजे म्यूजिक बजाती नजर आती है। उसके आसपास कई लोग जमा होकर गानों पर डांस कर रहे होते हैं।

End of Feed