Viral: आगरा के पेठा का स्वाद खूब लिया होगा, क्या बनाने का तरीका देखा है, देखने के बाद भूल जाएंगे खाना

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Oct 21, 2023, 02:08 PM IST

इंस्टाग्राम पर पेठा बनाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप जिस पेठा को बड़े मन से खाते हैं, उसे खाना ही भूल जाएंगे। इस वीडियो को देखकर यूजर्स के भी काफी कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • पेठा बनाने का वीडियो हुआ वायरल
  • बनाने में सफाई का कोई ध्यान नहीं
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Agra Petha Making Video: भारत में मिठाईयों की कोई कमी नहीं है, यहां आपको हर फ्लेवर की मिठाई खाने को मिल जाती है। कुछ ऐसा ही है हमारे यहां का पेठा, जो आगरा का काफी फेमस है। आगरा का पेठा पूरे विश्व में जाना जाता है। यह सीताफल (कद्दू) से बनता है और इसका स्वाद भी काफी अच्छा होता है और अपने यहां इसे खूब खाया भी जाता है। आमतौर पर लोग इसे अपने घरों में रखा करते हैं और त्योहारों में भी इसका काफी इस्तेमाल किया जाता है। क्या आपने कभी इसे बनते हुए देखा है..

दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर पेठा के बनते समय का एक वीडियो वायरल (Social Media Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपको पेठे से नफरत सी हो जाएगी। इस वीडियो में इतनी गंदगी के साथ पेठा को बनाया जा रहा है, जिसे देखने के बाद आप अपनी पूरी जिंदगी में कभी भी इसे नहीं खाएंगे। वीडियो (Viral Video) के बीच में आपको एक ऐसा नजारा दिखेगा, जिसमें एक शख्स पेठे से भरी हुई कड़ाही में हाथ-मुंह धोता नजर आ रहा है। अब ऐसे में इस वीडियो को देखने के बाद आपका पेठा से मन भर जाएगा।

End of Feed