Old Man Exercise Viral Video: इंटरनेट पर एक बड़ा ही कमाल का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपका दिमाग एकदम मस्त हो जाएगा। इस वीडियो में एक बुजुर्ग कसरत करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसके हौसले को देख आपका दंग रह जाएंगे कि इतना अधिक उम्र आखिर इतना फिट कोई कैसे हो सकता है? इस वीडियो को यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में बुजुर्ग पार्क में लगे रॉड पर अपने हाथों के सहारे कसरत कर रहे हैं। इस दौरान वे अपने हाथों पर शरीर का पूरा भार टिकाए हुए हैं और नौजवान युवा की तरह रॉड से एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं, जिसे देखने के बाद अच्छे-अच्छे युवा शरमा जाएंगे। बता दें, इस वीडियो को रामानन्द सागर द्वारा निर्देशित रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने पोस्ट किया है।
70 साल के बुजुर्ग ने की पार्क में कसरत
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि दद्दा ने तो युवाओं को भी फेल कर दिया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इनके कसरत को देख लगता है कि जैसे ये कोई सेना के जवान हो। इस वीडियो पर अब तक 1 मिलियन से लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'sunil_lahri' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
