Funny Video: अधिकारी की तरह पेट्रोल पम्प पर पहुंचा बंदर, फिर कुछ ऐसे की टेस्टिंग, नजारा देख छूट जाएंगे हंसी के फव्वारे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Oct 21, 2023, 07:25 AM IST

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बंदर अचानक से पेट्रोल पम्प पर पहुंच जाता है और फिर जिसके टंकी में पेट्रोल भरी जाती है, उसकी टंकी पर बैठकर ईंधन की जांच करता है, जो काफी मजेदार है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अधिकारी की तरह बंदर ने की फ्यूल की जांच
  • टंकी पर बैठकर चेक किया पेट्रोल
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Monkey Checking Petrol Viral Video: इंटरनेट पर एक ऐसा मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकने वाली है। वायरल हो रहा यह वीडियो एक पेट्रोल पम्प का है, जहां अचानक से एक बंदर पहुंच जाता है और फिर वह जो करता है, उसे देखने के बाद आप हंसी के ठहाके लगाने लगाएंगे। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में पेट्रोल पम्प पर कुछ लोग अपनी बाइक में पेट्रोल डलवा रहे होते हैं, तभी वहां एक बंदर पहुंच जाता है और फिर जिसके भी बाइक में तेल भरा जाता है, उसकी टंकी पर बैठकर पेट्रोल चेक करता है, जैसे वह कोई जांच अधिकारी हो। ऐसे में ये नजारा देख सभी की हंसी की निकल जाती है। यूजर्स भी इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

End of Feed