Man Crosses Boat Over The Crocodiles: इंटरनेट पर एक बड़ा ही खतरनाक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी। इस वीडियो में एक शख्स ने मगरमच्छों के बीच से नाव गुजार दी, जो बेहद साहसिक है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी दंग रह गए और शख्स की खूब तारीफ भी कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको जो मंजर दिखेगा, उसे देखने के बाद आपकी सांसें थम जाएगी। जहां एक ओर लोग मगरमच्छ के नाम से सहम जाते हैं, वहीं इस शख्स ने डेयरिंग दिखाते हुए मगरमच्छों के बीच से नाव ही गुजार दी। इतना ही नहीं, जब इस शख्स ने नाव मगरमच्छों के पास गुजारी तो सारे मगरमच्छ वहां से रफूचक्कर होते नजर आए।
मगरमच्छों के बीच से गुजार दी नाव
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि ये काफी भयानक मंजर है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि भाई साहब बंदा गजब का डेयरिंगबाज है। इस वीडियो पर अब तक काफी 3 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@OTerrifying' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
