Live Accident का खौफनाक Video सोशल मीडिया पर Viral, थार वाले ने सामने से मारी बाइक को टक्कर

Viral Video: वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक तेज रफ्तार थार किसी हाईवे से गुजर रही है। वहीं उल्टे साइड से एक बाइक आती हुई नजर आती है। शुरुआत में तो सब ठीक रहता है, लेकिन अचानक तेज रफ्तार थार और बाइक की जोरदार टक्कर हो जाती है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर-दिन तरह-तरह के वीडियो सामने आते रहते हैं। इसमें से कुछ वीडियो जहां यूजर्स के होश उड़ा देते हैं। वहीं कई वीडियो सोचने पर मजबूर कर देते हैं। आपने सोशल मीडिया पर एक्सीडेंट के तरह-तरह के वीडियो देखे होंगे। कई एक्सीडेंट के वीडियो इतने खतरनाक होते हैं, जो यूजर्स के होश उड़ा देते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो ऐसा सामने आया है, जिसे देखकर आपकी रूह कांप उठेगी। यह वीडियो एक बाइक और एक थार के एक्सीडेंट का है।

Accident Video (3)

थार और बाइक का एक्सीडेंट (एक्स)

वीडियो देखकर कांप जाएगी आत्मा

वायरल हो रहे वीडियो में जो नजारा देखने को मिलेगा, वह यकीनन आपकी रूह कंपा देगा। वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक तेज रफ्तार थार किसी हाईवे से गुजर रही है। वहीं उल्टे साइड से एक बाइक आती हुई नजर आती है। शुरुआत में तो सब ठीक रहता है, लेकिन अचानक तेज रफ्तार थार और बाइक की जोरदार टक्कर हो जाती है। वीडियो में दिख रही बाइक पल्सर बताई जा रही है। थार और पल्सर की आपसी टक्कर इतनी खतरनाक थी, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं। देखें वीडियो-

End of Feed