Viral: वॉटरस्लाइड पर लड़कियों के साथ हुआ खेल, नजारा देख कलेजा कांप उठेगा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Oct 8, 2023, 03:35 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी। इस वीडियो में वॉटरस्लाइड पर दो लड़कियां मस्ती कर रही होती है, तभी अचानक पीछे एक तीसरी लड़की तेजी से आती है, जिससे एक ही भयानक हादसा हो जाता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • वॉटरस्लाइड पर लड़कियों के साथ दुर्घटना
  • दुर्घटना में लड़कियों को आई चोट
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Waterslide Accident Viral Video: इंटरनेट पर एक भयानक मंजर वाला वीडियो आया है, जिसे देख आपकी हवा निकल जाएगी। इस वीडियो (Viral Video) में आप वॉटरस्लाइड पर एक्सीडेंट का बड़ा खतरनाक वीडियो देख पाएंगे, जिसे देखने के बाद किसी की भी सांसें थम सकती है। इस वीडियो को जो भी देख रहा है, वह इन लड़कियों की सलामती की दुआ मांग रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको वॉटरस्लाइड पर दो लड़कियां मस्ती करती हुई नजर आएंगी। लेकिन इन्हें क्या पता होता है कि इनकी मस्ती इनकी जान की दुश्मन बनने वाली है। दरअसल, उसी समय ऊपर से वॉटरस्लाइड पर एक तीसरी लड़की काफी तेजी से स्लाइड करती आती है। हालांकि, इस दौरान लड़कियां उठने का प्रयास करती हैं, लेकिन कोशिश कामयाब नहीं होती है और हो जाती है अनहोनी, जिसके बारे में शायद उन तीनों को ही नहीं मालूम होता।

End of Feed