Man Dance Video: सोशल मीडिया पर अनोखे वीडियो की भरमार है। इनमें से कई वीडियो काफी फनी होते हैं। आज हम आपके लिए एक जबरदस्त वीडियो लेकर आए हैं। इस वीडियो को देखकर आपको मजा तो आएगा ही, इसके साथ ही आप वीडियो में दिख रहे शख्स के डांस स्किल की भी तारीफ करेंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ऐसा लहर-लहर के डांस करता है। जिसे देखकर शायद बॉलीवुड हिरोइनें भी शरमा जाएं।
शख्स ने डांस से कर दिया हैरान
वीडियो में दिख रहा शख्स 'अंदाज' फिल्म के गाने 'आएगा मजा अब बरसात का' पर बहुत ही ज्यादा मजेदार डांस करता है। सबसे पहले कैमरे में आपको किसी छत से पानी टपकता नजर आएगा। इसके बाद वहां एक शख्स भी दिखाई देगा। शख्स अपनी दुकान से निकलकर बाहर आता है और टपकते पानी के पास पहुंच जाता है। इसके बाद वह पानी के साथ ही डांस करना शुरू कर देता है। वह अपनी कमर मटका-मटकाकर डांस करता है। देखें वीडियो-
वीडियो को yusufsk__mh41 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में दिख रहा शख्स किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह अपनी कमर मटकाता है और भरपूर एक्सप्रेशन भी देता है। बता दें कि 'आएगा मजा अब बरसात का' गाने पर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने डांस किया था। यह फिल्म का काफी पॉपुलर गाना था, जिसमें अक्षय कुमार भी नजर आए थे। वीडियो को देखकर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बंदे का डांस देख प्रियंका चोपड़ा भी पानी-पानी हो जाएं।'
