वायरल न्यूज़

Funny Video: आलसियों की सरदार लड़की से हुई ऐसी गलती, जब पता चला तो उखड़ गए सिरे के बाल

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 8, 2023, 04:02 PM IST

Funny Video: वीडियो में देखेंगे कि आलसियों की सरदार लड़की से ऐसी गलती हुई कि बेचारी के सिर के बाल ही उखड़ गए। उसे यकीन नहीं हुआ कि आखिर हुआ क्या।

Image

वीडियो में देखेंगे लड़की ने ऐसी गलती की कि उसके सिर के बाल ही उखड़ गए। (फोटो- वीडियोस्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • आलसियों की सरदार निकली लड़की
  • मगर एक गलती ने उखड़वा दिए सिर के बाल
  • वीडिय देखकर हंसी भी बहुत आएगी

Funny Video Today: हजारों लाखों वीडियो सोशल मीडिया की दुनिया में मौजूद हैं। यहां हर रोज बड़ी तादाद में वीडियो देखे और अपलोड भी किए जाते हैं। मगर इनमें कुछ ही वीडियोज अपने यूनिक कंटेंट की वजह से आते ही छा जाते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो खूब देखा जा रहा है। वीडियो एक ऐसी लड़की से जुड़ा है जिसे आलसियों की सरदार कहा जाए तो गलत नहीं होगा। मगर उसने आलस की वजह से अपना तगड़ा नुकसान भी करवा लिया। आलसी लड़की का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर हजारों लाखों बार देखा गया है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

भुट्टा खाने के लिए ले आई ड्रिल मशीन

वायरल वीडियो देखकर मालूम होता है कि लड़की का भुट्टा खाने का मन हुआ। मगर इसे खाया कैसे जाए, क्योंकि शरीर में आलस कूट-कूटकर भरा था। फ्रेम में देखेंगे कि तभी लड़की ने तगड़ा दिमाग चलाया और भुट्टे को ड्रिल मशीन में फंसा दिया। अब इसके बाद जो कुछ नजर आया पहले नहीं देखा होगा। भुट्टा ड्रिल मशीन में फंसाने के बाद लड़की ने इसका स्विच ऑन कर दिया और घर में मौजूद किसी सदस्य की मदद मांगी।

उखड़ गए सिर के बाल

फ्रेम के आखिरी हिस्से में देख सकते हैं कि ड्रिल मशीन का स्विच ऑन हुआ और उसने अपना मुंह भुट्टे के सामने रख दिया। इधर ड्रिल पूरी रफ्तार में घूमी और बड़ा नुकसान हो गया। ड्रिल मशीन से भुट्टा खा रही लड़की के बाल उसमें फंस गए। देख सकते हैं कि बाल फंसते ही सेकंडभर में उसके सिर के बाल उखड़ गए। अब लड़की तुरंत सिर पर हाथ लगाती है तो महसूस हुआ कि बाल ही उखड़ गए। बेचारी के कुछ समझ ही नहीं आया कि क्या किया जाए।

यहां देखिए वीडियो

मालूम हो कि 9 सेकंड का ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @ExtremeFaiIs नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया है। वीडियो डेढ़ लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article