Monkey Sitting on Window Seat Viral Video: चलते-फिरते या कहीं आते-जाते कुछ ऐसे नजारें नजर आ जाते हैं, जिसे देख दिल बाग-बाग हो जाता है। इन वीडियोज (Viral Video) को देख आनंद का एक अलग ही अनुभव होता है। कुछ ऐसा ही है ये वीडियो, जिसमें एक बंदर सफर करता नजर आ रहा है। यकीनन आप इस वीडियो को देखने के बाद दंग रह जाएंगे।
Image Credit - Twitter
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक बंदर सरकारी बस के विंडो सीट पर बैठा नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, वह आराम से बैठकर विंडो सीट से बाहर के नजारें का आनंद भी ले रहा है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो को देख लोग कह रहे हैं कि ऐसा लग है जैसे इसने बस की टिकट बुक कराई हो और अपने सीट के मजे ले रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि ये वीडियो कर्नाटक का है।
बंदर ने लिए विंडो सीट के मजे
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि ये बंदर तो बड़ा ही स्मार्ट निकला। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि बंदर मामा का स्वैग तो जबरदस्त है। इस वीडियो को अब तक सैकड़ों लोग देख चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@NanuVokkaliga' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
