एक रील के चक्कर में जा सकती थी तीन-तीन जान! युवकों ने सामने से दी मौत को दावत, देखिए कैसे टला बड़ा हादसा

Aaj ka viral video: सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें तीन लड़कों ने थार की छत पर चढ़कर डांस करने का खतरनाक स्टंट किया। इतना ही नहीं गाड़ी भी गलत साइड से चल रही थी। वीडियो में देखें कैसे ट्रक ड्राइवर की सूजबूझ से सबकी जान बच जाती है।

Aaj ka viral video: आज के समय में लोगों के सिर पर सोशल मीडिया का ट्रेंड ऐसे सवार है कि वह अपना जान भी जोखिम में डालने से नहीं कतराते। ये सब के पीछे का मुख्य मकसद वीडियो पर चंद व्यूज और लाइक है। इस समय इंटरनेट पर जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसको देखने के बाद तो एक समय आपकी भी जान हलक में आ जाएगी। इस 11 सेकंड के वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक साइड से ट्रक आ रही है तो वहीं पर दूसरी साइड से सफेद और काली रंग की थार आ रही है।

Viral Thar stunt video

थार सवार युवकों ने सामने से दी मौत को दावत (फोटो: X/ @PRMundru)

इस थार की छत के ऊपर तीन लड़के चढ़े हुए हैं। पीछे से म्यूजिक की तेज आवाज आ रही है। थार की छत पर चढ़े ये तीनों शख्स म्यूजिक पर डांस करते हुए नजर आ रहे है। थार चला रहा शख्स गलत साइड से आ रहा है। तभी सामने से ट्रक को आता देख वह अचानक से गाड़ी का स्टेयरिंग मोड़ता जिसकी वजह से तीनों लड़के फिसलकर और ट्रक से टकराकर नीचे गिर जाते हैं। वो तो गनीमत रही की ट्रक ड्राइवर ने समय रहते हुए गाड़्री का ब्रेक लगाया नहीं तो कोई बड़ा हादसा सो सकता था। इन तीनों शख्स की जान भी जा सकती थी।

End of Feed