टीचर्स के सामने इस बच्चे ने किया ऐसा धांसू डांस, अभिनेता ऋतिक रोशन भी खुद को तारीफ करने से नहीं रोक पाए

Aaj ka viral video ओडिशा के कटक में एक स्कूल का बच्चा ऋतिक रोशन की फिल्म War-2 के गाने ‘जनाब-ए-आली’ पर ऐसा शानदार डांस करता है कि अभिनेता ऋतिक रोशन भी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाते हैं। अब तक इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है। पढ़ें इस बच्चे की तारीफ में Hrithik Roshan ने क्या कुछ लिखा।

Aaj ka Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है। जहां पर हर रोज सैकड़ों वीडियो पोस्ट होते हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों के बीच सुर्खियां बटोरते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर कौन कब स्टार बन जाए कुछ कह नहीं सकते। सोशल मीडिया किसी भी अनजान शख्स को रातों रात फेमस कर देता है। इस समय का वायरल हो रहा वीडियो भी यही बता रहा है। दरअसल, यह वायरल वीडियो ओडिशा के कटक शहर का है। जहां पर स्कूल का एक बच्चा बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन की साल 2025 में आई फिल्म वॉर-2 का गाना 'जनाब-ए-आली' पर डांस स्टेप करता हुआ दिखाई दे रहा है।

_odisha cuttack school kid dance viral

स्कूल में बच्चे ने किया गजक का डांस, ऋतिक रोशन ने की तारीफ (फोटो: Instagram)

डांस कर रहे बच्चे के पीछे कुर्सियों पर स्कूल के शिक्षक बैठे हुए नजर आ रहे हैं। जो तालियां बजाकर डांस कर रहे बच्चे का हौसला बढ़ाते हुए नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखने के बाद अभिनेता ऋतिक रोशन ने भी बच्चे की तारीफ की है। इंटरनेट यूजर्स इस बच्चे को मिनी ऋतिक रोशन बता रहे हैं। स्कूल में टीचर्स के सामने छोटे बच्चे का शानदार डांस सोशल मीडिया पर छा गया है। भारतीय क्रिकेटर युजेवेंद्र चहल की एक्स वाइफ सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और कोरियोग्राफर धनाश्री वर्मा ने भी बच्चे के डांस मूव्स की तारीफ की है।

End of Feed