सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कई लोग कॉरपोरेट लाइफ और रिश्तों पर सवाल उठा रहे हैं। वीडियो में एक लड़की अपने मेट्रो सफर का किस्सा सुनाने लगती है। वह बताती है कि वह रोज की तरह मेट्रो में बैठी थी, तभी उसके पास बैठी एक महिला किसी से बेहद प्यार भरे अंदाज में बात कर रही थी। आवाज में इतनी मिठास थी कि साफ पता चल रहा था कि सामने वाला कोई खास व्यक्ति है। बातचीत से यह समझ आया कि वह शख्स उसके ऑफिस का कोई साथी है, जिसे वह “सचिन सर” कहकर बुला रही थी।
महिला का कॉरपोरेट कल्चर पर तंज, देखें वीडियो! (फोटो: X/@RajveerIND)
कुछ ही देर पहले जो महिला इतनी मीठी आवाज में बात कर रही थी, अचानक उसका व्यवहार बदल जाता है। उसी समय उसके पति का फोन आ गया और लहजा बिल्कुल बदला हुआ दिखाई दिया। लड़की स 57 सेकंड के वीडियो में आगे बताती है कि वह पति से ऐसे बात कर रही थी जैसे अब तक सबकुछ नॉर्मल चल रहा हो। लड़की कहती है कि यह देखकर वह चौक गई कि इंसान कुछ ही मिनटों में एक रिश्ते में कितना बदल सकता है।
यूजर्स ने वीडियो देख किए मजेदार कमेंट्स
लेकिन ये बात यहीं खत्म नहीं हुई। बातचीत से पता चला कि “सचिन सर” भी शादीशुदा हैं। दोनों बड़े आराम से यह प्लान बना रहे थे कि कैसे बिना शक पैदा किए घूमने की ट्रिप की जाए। पहले पास की जगह घूमेंगे ताकि किसी को हम पर शक ना हो और फिर धीरे-धीरे प्लान आगे बढ़ेगा। यहां तक कि दोनों इस बात का भी ध्यान रख रहे थे कि घरवालों का मूड खराब न हो, नहीं तो चारों का मूड खराब हो जाएगा।
इस वीडियो को एक्स पर @RajveerIND अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है: 'अगर लोग अपने गुप्त ऑफिस रोमांस की तुलना में अपने काम पर आधा भी ध्यान दें, तो हर कोई अमीर हो जाएगा।' इस वीडियोको देखने के बाद कई यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स किए हैं। पहले ने लिखा: "हां, अगर बॉस भी ऐसा ही करे तो।", दूसरे ने लिखा: "ऑफिस रोमांस के मामले में वह सबसे आगे जरूर होगी।", तीसरे ने लिखा: "मैंने अपने 6 साल के अनुभव में इस तरह के मामले कभी नहीं देखे।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
